pushyamitra-bhargav-jitu-patwari

जीतू पटवारी पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का पलटवार… कहा – इंदौर को बदनाम करने का षड्यंत्र

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ इंदौर में जल संकट के चलते जनता त्राहिमाम कर रही है, ऐसे में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने इंदौर में नलों से सप्लाई किए जाने 90 प्रतिशत पानी को जहरीला बताया था। जिसके चलते जीतू पटवारी और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के बीच सियासी जंग छिड़ गई है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बड़ा पलटवार करते हुए इसे ‘सफेद झूठ’ और ‘इंदौर को बदनाम करने का षड्यंत्र’ बताया है। महापौर ने कहा कि शहर में हजारों बोरिंग सूखने और कुछ इलाकों में नर्मदा कनेक्शन नहीं होने से दिक्कतें जरूर बढ़ीं, लेकिन नगर निगम लगातार टैंकर, नए हाइड्रेंट और मैदानी टीमों के जरिए पानी पहुंचा रहा है।

पानी को लेकर बड़ा दावा
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दावा किया कि निगम के पास पानी सप्लाई और मैनेजमेंट का पूरा डेटा मौजूद है। महापौर ने कांग्रेस की सैंपलिंग प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘प्लास्टिक की बोतलों में सैंपल लेकर पूरे शहर को जहरीला बताना गैरजिम्मेदाराना है।’ उन्होंने पूछा कि अगर रिपोर्ट पहले से थी तो कांग्रेस ने उसे दो-तीन दिन तक दबाकर क्यों रखा।

ये भी पढ़ें – इंदौर जल संकट: महापौर पुष्यमित्र भार्गव का 30 हजार से अधिक वॉटर रिचार्जिंग सिस्टम का लक्ष्य

एक बार फिर किया ‘वॉटर प्लस’ की बात
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि जिस इंदौर को ‘वॉटर प्लस’ का दर्जा मिला है, उसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और हर संकट के समय कांग्रेस ओछी राजनीति करती है। उन्होंने कांग्रेस के पार्षदों को निष्क्रिय बताते हुए जीतू पटवारी और चिंटू चौकसे को चुनौती देते हुए पूछा कि दोनों नेताओं ने जल संरक्षण के लिए कितने वॉटर हार्वेस्टिंग प्लांट या रिचार्ज शाफ्ट बनवाए हैं? सिर्फ राजनीति और विरोध करने से शहर का भला नहीं होगा।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का बड़ा आरोप… कहा – ‘इंदौर का 90% पानी दूषित और जहरीला’