जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: शासकीय भूमि पर बने पांच अवैध पक्के मकान हटाए गए

Share Latest News On:

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: शासकीय भूमि पर बने पांच अवैध पक्के मकान हटाए गए

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

इंदौर, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राऊ श्री लोकेन्द्र सिंह सरल के मार्गदर्शन में ग्राम बागोदा में शासकीय कांकड़ की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। उक्त भूमि पर बनाए गए पांच अवैध पक्के मकानों को हटाकर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमणों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम बागोदा में राजस्व अमले द्वारा कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर निर्मित पांच पक्के मकानों को हटाया गया। शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।