indore-water-crisis

इंदौर जल संकट: महापौर पुष्यमित्र भार्गव का 30 हजार से अधिक वॉटर रिचार्जिंग सिस्टम का लक्ष्य

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ भीषण गर्मी के कारण इंदौर में सैकड़ों बोरिंग सूख गए हैं, जिसके चलते जल संकट गहरा गया है, इसको लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एक्शन प्लान तैयार किया है, जिसके जरिए आने वाले वक्त में शहर को जल संकट की परेशानी से निजात मिलेगी। उन्होंने प्लान बनाया है कि आने वाले वक्त में तीस हजार से ज्यादा वॉटर रिचार्जिंग सिस्टम अपनाए जाएंगे, ताकि आसमान का पानी सीधे जमीन में प्रवेश कर जाए।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दी जानकारी
मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश में शुरु किए गए जल गंगा संवर्धन अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। वॉटर रिचार्चिंग के जरिए बोरवेल में सीधे पानी उतारने की तकनीक के उच्च कोटि के परिणाम सामने आए हैं। जहां भी इस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, वहां पर जल स्तर सुरक्षित है, इसीलिये आने वाले वक्त में इसी तकनीक पर बेहतर काम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – MIC मेंबर नंदकिशोर पहाड़िया बहा रहे विकास की गंगा… धार्मिक आयोजन का लाभ उठा रही जनता!

सवा लाख वॉटर रिचार्जिंग सिस्टम किए स्थापित
महापौर ने जानकारी दी कि नगर निगम सवा लाख से ज्यादा वॉटर रिचार्जिंग सिस्टम स्थापित कर चुका है। इसी कड़ी में 15 हजार संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके तहत चार हजार संयंत्र का काम पूरा हो चुका है। इसी तरह जनभागीदारी से आने वाले वक्त में इस लक्ष्य को दोगुना करने पर जोर दिया जाएगा, और तीस हजार संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें – एमपी बीजेपी जल्द करेंगी वॉर्ड अध्यक्षों का ऐलान… इंदौर में बढ़ाई शक्ति केंद्रों की संख्या!