दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए 8 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित

Share Latest News On:

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए 8 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित

सेवा मेरा योगदान अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों की दी जाएगी जानकारी

इंदौर,सेवा मेरा योगदान अभियान (सेवा संकल्प अभियान-2026) के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के हित में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में 8 अक्टूबर 2026 को दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय स्थित कक्ष क्रमांक 210 ऑडिटोरियम में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को विकास, स्वरोजगार एवं रोजगार के विभिन्न अवसरों से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में सांसद श्री शंकर लालवानी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।
अभियान के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के लिए कैरियर काउंसिलिंग सहित अन्य आवश्यक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर दिव्यांगजनों को विभिन्न शासकीय योजनाओं, स्वरोजगार तथा रोजगार से संबंधित अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए कार्यरत संस्थाओं के माध्यम से दिव्यांग बच्चों एवं शिक्षक-प्रशिक्षकों को भी कार्यक्रम में सम्मिलित किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं एवं रोजगारोन्मुखी अवसरों से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और जानकारी उपलब्ध कराना है।
—