उज्जैन/आई संवाद/ उज्जैन स्थित गंगाघाट श्री मौन तीर्थ पीठ के पीठाधीश्वर एवं निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर डॉ. सुमनानंद गिरि महाराज को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार धमकी एक पत्र के माध्यम से दी गई है, जिसमें उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। घटना के बाद धार्मिक जगत और उनके अनुयायियों में चिंता का माहौल है।
तीर्थ पीठ में मिला धमकी भरा पत्र
जानकारी के अनुसार, मंगलनाथ रोड स्थित गंगाघाट श्री मौन तीर्थ पीठ में सोमवार शाम एक संदिग्ध पत्र प्राप्त हुआ था। मंगलवार को जब आश्रम प्रबंधन ने पत्र खोला तो उसमें हाथ से लिखा एक धमकी भरा संदेश मिला। पत्र में डॉ. सुमनानंद गिरि महाराज पर कथित रूप से धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगाए गए हैं और उन्हें जान से मारने की चेतावनी दी गई है।
‘कोई तुम्हे नहीं बचा पाएगा’
पत्र में उदयपुर के चर्चित कन्हैया लाल हत्याकांड और दिल्ली में हाल ही में हुई एक हत्या का उल्लेख करते हुए धमकीपूर्ण भाषा का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही लिखा गया है कि ‘अब तेरी बारी है’ और ‘कोई तुम्हें नहीं बचा पाएगा’। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह पत्र उत्तर प्रदेश से भेजा गया बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें – मंदिर में शराब पीने से किया मना… तो डंडों से पीटकर की सेवादार की हत्या!
पुलिस से की सुरक्षा की मांग
धमकी मिलने के बाद महामंडलेश्वर ने तत्काल पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी और सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने उज्जैन पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपते हुए कहा कि सनातन धर्म और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने के कारण उन्हें लगातार इस प्रकार की धमकियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थायी सुरक्षा देने की मांग
डॉ. सुमनानंद गिरि ने दावा किया कि इससे पहले भी उन पर बड़ौदा और उज्जैन में हमले हो चुके हैं। उनका कहना है कि बार-बार धमकियां मिलने के बावजूद अब तक उन्हें स्थायी सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई है। जिसके आपराधिक प्रवृत्ति से जान का खतरा बना रहता है।
ये भी पढ़ें – बीजेपी विधायक की बहू को मारी गोली… फायरिंग से क्षेत्र में मचा हड़कंप!
प्रयागराज कुंभ में भी दी थी धमकी
गौरतलब है कि वर्ष 2023 और 2025 में भी उन्हें इसी तरह के धमकी भरे पत्र प्राप्त हुए थे। वर्ष 2025 में प्रयागराज से भेजे गए एक पत्र में भी उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पत्र भेजने वाले व्यक्ति की पहचान तथा उसके उद्देश्य का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
इन कारणों से मिल रही धमकियां
हाल के दिनों में डॉ. सुमनानंद गिरि विभिन्न सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। बता दें की हाल ही में सुमन भाई ने एक मुस्लिम युवक को हिंदू धर्म में धर्म वापसी करवाई थी, और हाल ही में एक नव दंपति जोड़े की शादी करवाई थी। जिसमें हिंदू लड़के से मुस्लिम लड़की का विवाह हुआ था। वहीं उनको मिल रही धमकियों को लेकर पुलिस स्थायी सुरक्षा देने पर विचार कर रही है।
इंस्टाग्राम पर बना ‘करोड़पति’, हकीकत में निकला पुताई मजदूर… छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर ले गया!









