इंदौर/आई संवाद/ देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवतियां चलती स्कूटी और बाइक पर सवार नजर आ रही हैं। वीडियो में एक युवती के हाथ में शराब की बोतल दिखाई दे रही है, जबकि सभी लोग बिना किसी परवाह के व्यस्त सड़क पर घूमते दिखते हैं। इस दौरान ट्रिपल राइडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन की भी स्थिति सामने आई है।
ट्रैफिक नियमों की अनदेखी
जानकारी के अनुसार, यह घटना शहर के व्यस्ततम मार्गों में से एक बापट चौराहा से विजय नगर चौराह के बीच की बताई जा रही है। वीडियो में दिखाई देने वाला यह दृश्य सार्वजनिक स्थान पर अनुशासन और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी को दर्शाता है, जिस पर अब सवाल उठने लगे हैं।
ये भी पढ़ें – इंदौर के बीजेपी नेता के भतीजे ने मोदी-शाह को कहे अपशब्द… सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!
यातायात व्यवस्था और निगरानी पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों के बीच इस वीडियो को लेकर चर्चा तेज है कि क्या सोशल मीडिया पर वायरल होने की प्रवृत्ति के चलते युवा वर्ग सड़क सुरक्षा नियमों को नजर अंदाज कर रहा है। वहीं, कुछ लोग इसे यातायात व्यवस्था और निगरानी पर भी सवाल के रूप में देख रहे हैं।
वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू
मामले में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने जानकारी दी है कि वायरल वीडियो को साइबर टीम को भेज दिया गया है। फुटेज के आधार पर वाहन नंबर और संबंधित व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
दो युवतियों के साथ रहने की इच्छा पर विवाद… घर में घुसकर मारपीट का आरोप!










