भोपाल/आई संवाद/ सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने किफायती रिचार्ज प्लान्स के जरिए निजी कंपनियों को चुनौती देने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में कंपनी का ₹225 वाला प्लान इन दिनों काफी चर्चा में है। कम कीमत में अधिक सुविधाएं देने वाले इस प्लान को लेकर उपभोक्ताओं के बीच उत्सुकता बढ़ी है।
प्रतिदिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा
इस प्लान में ग्राहकों को 30 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इस हिसाब से पूरे महीने में कुल 75GB डेटा का लाभ मिलता है। इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 मुफ्त एसएमएस की सुविधा भी शामिल है।
अन्य कंपनियों के प्लान काफी महंगें
टेलीकॉम बाजार में अधिकांश निजी कंपनियां एक महीने की वैधता और 2GB प्रतिदिन डेटा वाले प्लान के लिए 300 रुपये या उससे अधिक शुल्क लेती हैं। ऐसे में BSNL का यह प्लान कम बजट वाले उपभोक्ताओं के लिए आकर्षक विकल्प माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें – इंदौर में शुरू हुई डीजल की होम डिलीवरी… व्हाट्सएप पर ऑर्डर करते ही पहुंचेगा ईंधन!
बीएसएनएल का उद्देश्य
कंपनी का उद्देश्य सस्ते और लाभकारी प्लान्स के माध्यम से पुराने ग्राहकों को वापस जोड़ना और नए उपभोक्ताओं को आकर्षित करना है। यही वजह है कि हाल के महीनों में BSNL लगातार नए और प्रतिस्पर्धी रिचार्ज प्लान पेश कर रही है।
₹51 वाले प्लान की भी चर्चा
इसके अलावा BSNL ने एक और किफायती प्लान पेश करने का दावा किया है, जिसकी कीमत मात्र ₹51 बताई जा रही है। कंपनी के अनुसार इस प्लान में 28 दिनों की वैधता, नेशनल रोमिंग, प्रतिदिन 2GB डेटा और 100 एसएमएस जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
ये भी पढ़ें – साइबर अपराधियों ने निकाला ठगी का नया तरीका… अश्लील मैसेज के जरिए दिखाया बदनामी का डर!
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लें जानकारी
हालांकि उपभोक्ताओं को किसी भी रिचार्ज प्लान का लाभ लेने से पहले BSNL की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र से प्लान की शर्तों और उपलब्धता की पुष्टि कर लेना चाहिए, क्योंकि समय-समय पर प्लान्स में बदलाव संभव है।









