ndore Bhopal Special Train

रेलवे ने दी यात्रियों को राहत… इंदौर-भोपाल-रतलाम और डॉ. अंबेडकर नगर-बांद्रा के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें!

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ यात्रियों की बढ़ती संख्या और नीट (NEET) परीक्षा के दौरान अतिरिक्त यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष किराये पर दो स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों से मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने दी जानकारी
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार विशेष ट्रेनों का संचालन इस प्रकार किया जाएगा…

इंदौर-भोपाल-रतलाम स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 09354
इंदौर-भोपाल स्पेशल 20 जून 2026 को इंदौर से सुबह 11:25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, बड़नगर, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शुजालपुर और सीहोर होते हुए शाम 7 बजे भोपाल पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 09353 भोपाल-रतलाम स्पेशल 20 जून को भोपाल से शाम 7:40 बजे प्रस्थान करेगी और सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, उज्जैन तथा नागदा के रास्ते अगले दिन रात 12:55 बजे रतलाम पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, बड़नगर, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शाजापुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर और भोपाल स्टेशनों पर रहेगा। हालांकि वापसी यात्रा में ट्रेन फतेहाबाद चंद्रावतीगंज और बड़नगर नहीं जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन में स्लीपर एवं जनरल द्वितीय श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।

डॉ. अंबेडकर नगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 09352 डॉ. अंबेडकर नगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल
19 जून 2026 को रात 11 बजे डॉ. अंबेडकर नगर से रवाना होगी। यह इंदौर, उज्जैन, रतलाम और दाहोद होते हुए अगले दिन दोपहर 3:40 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 09351 बांद्रा टर्मिनस-डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल
20 जून को शाम 6:20 बजे बांद्रा टर्मिनस से चलेगी और दाहोद, रतलाम, उज्जैन तथा इंदौर के रास्ते अगले दिन सुबह 11:30 बजे डॉ. अंबेडकर नगर पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में इंदौर, उज्जैन, रतलाम, दाहोद, गोधरा, छायापुरी, भरूच, अंकलेश्वर, सूरत, नवसारी, बिलीमोरा, वलसाड, वापी, पालघर और बोरीवली स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में भी यात्रियों के लिए स्लीपर तथा जनरल सेकंड क्लास कोच उपलब्ध रहेंगे।

बुकिंग आज से शुरू
रेलवे प्रशासन ने बताया कि ट्रेन संख्या 09354, 09352 और 09351 की आरक्षण सुविधा 19 जून 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध होगी। यात्री ट्रेन के समय, ठहराव और कोच संरचना संबंधी विस्तृत जानकारी रेलवे की आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

इंदौर मेट्रो को मिलेगी रफ्तार…. 21 जून से शुरू होगा नियमित यात्री संचालन!