Indore Crime News

युवती से शादीशुदा युवक नहीं कर पाया दोस्ती… तो पूरे परिवार को फंसाने की रची साजिश!

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ इंदौर में एक शादीशुदा युवक की शर्मनाम करतूत सामने आई, जिसके उजागर होने के बाद आज वो सलाखों के पीछे है, जल्द ही उसे जेल भेजने की तैयारी चल रही है। दरअसल ये शादीशुदा एक बच्चे के पिता पड़ोसी लड़की पर फिदा हो गया, उसे पाने की सनक इस कदर सिर चढ़कर बोलने लगी, कि वो उसे परेशान करने लगा, रास्ता रोका, सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, और जब युवती ने कोई रुचि नहीं दिखाई, तो पुलिस महकमे को दौड़ा दिया।

युवती से बदला लेने की रची साजिश
पुलिस के मुताबिक पलास परिसर निवासी जयेश वारचे अपने घर के सामने रहने वाली 21 वर्षीय आईटी सेक्टर में कार्यरत युवती पर फिदा हो गया, जोकि युवती से दोस्ती करना चाहता था। बताया जा रहा है कि उसने कई बार युवती का पीछा कर रास्ता रोका, सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती करने का प्रयास किया। युवती के रुचि नहीं दिखाने वो नाराज हो गया। बस इसी के बाद उसन साजिश रची और पुलिस को फोन किया कि सामने रहने वाला परिवार बेटी को बुरी तरह पीट रहा है और उसकी जान खतरे में है।  

ये भी पढ़ें – हनीट्रैप गर्ल निकली HIV पॉजिटिव… कई नामी लोगों से संबंध बनाने के मोबाइल में मिले वीडियो

पुलिस ने आरोपी पर की कार्रवाई
आरोपी के फोन लगाने के बाद पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई थी, एसीपी आजाद नगर रवींद्र बिलवाल और तेजाजी नगर टीआई देवेंद्र मरकाम वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर पहुंचकर जांच की तो कुछ भी वैसा नहीं था, जैसा जयेश ने फोन करके बताया था। वहीं जांच में शिकायत के झूठा निकलने की स्थिति में पुलिस ने जयेश और उसकी पत्नी मेघा वारचे पर कार्रवाई की। मेघा को जमानत पर रिहा करने के बाद, अब जयेश को जेल भेजने की तैयारी चल रही है।

शराब दुकानों को लेकर बढ़ी सख्ती… ओवर रेटिंग और अवैध अहातों पर चलेगा विशेष अभियान!