भोपाल/आई संवाद/ 22 मई को राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है, इसको लेकर बीजेपी ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं, क्योंकि उसको दो सीटों पर फतह हासिल होना आसान है, कांग्रेस के खाते में एक सीट आने वाली है, दिग्विजय सिंह ने साफ इनकार कर दिया है कि वो अबकी बार राज्यसभा की चौखट पर नहीं चढ़ेंगे। कांग्रेस में उम्मीदवार को लेकर अभी से रणनीति बनाना शुरु हो चुकी है, क्योंकि पार्टी का डर सता रहा है कि क्रॉस वोटिंग के जरिए बीजेपी कोई नया खेल ना कर दें।
इस तरह होगा चुनाव
चुनाव आयोग के अनुसार, राज्यसभा चुनाव के लिए 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसके तुरंत बाद शाम 5 बजे मतगणना होगी। उसके कुछ देर के बाद ही जीते प्रत्याशी का ऐलान कर दिया जाएगा। जबकि उम्मीदवार 9 जून तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 10 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 11 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। बता दें कि मध्यप्रदेश से राज्यसभा जाने वालों में कांग्रेस के दिग्विजय सिंह, बीजेपी के जॉर्ज कुरियन और सुमेर सिंह सोलंकी का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इनका कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो जाएगा। इन सीटों पर नए सदस्यों के चुनाव के लिए जून में मतदान कराया जाएगा। बता दें कि देश भर में 24 सीटों पर चुनाव होगा।
ये भी पढ़ें – कमलनाथ ने उठाई किसानों की मांग… किसान सम्मान निधि का उठाया मुद्दा
कांग्रेस के ये हैं दावेदार
दिग्विजय सिंह के राज्यसभा नहीं जाने की स्थिति में कांग्रेस में संभावित उम्मीद्वारों की लिस्ट काफी लंबी हो चुकी है। इन उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से लेकर मीनाक्षी नटराजन और निमाड़ क्षेत्र के एक प्रमुख OBC नेता अरुण यादव तक शामिल हैं। हालांकि सके। इस वक्त सबसे मजबूत दावेदार कमलनाथ माने जा रहे हैं, क्योंकि उनके मैदान में उतरने से क्रॉस वोटिंग की संभावना कम हो जाएगी। अन्य दावेदारों में सज्जन सिंह वर्मा, कमलेश्वर पटेल, प्रियव्रत सिंह का नाम भी शामिल है, जिस पर जल्द अंतिम मुहर लग जाएगी।
मालवा में अजय सिंह ‘राहुल भैया’… कांग्रेस में बढ़ी सियासी सरगर्मी!









