Khajuraho Heatwave

एमपी के खजुराहो में लॉकडाउन जैसा माहौल… गर्मी ने लोगों को किया घरों में बंद!

Share Latest News On:

छतरपुर/आई संवाद/ खजुराहो अपने आप में की सौगातों को समेटे हैं, इन्हीं ऐतिहासिक धरोहरों को देखने के लिए लोग यहां पर आते हैं, विदेशी पर्यटकों की तादाद इसमें सबसे होती है, लेकिन इस वक्त यहां की सड़कों पर कोविड जैसा माहौल बना हुआ है। आसमान से बरस रही आग ने लोगों को जीना दूभर कर दिया है, पर्यटक तो दूर स्थानीय लोग भी घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं, क्योंकि पारा 48 डिग्री तक पहुंच चुका है। दोपहर के समय हालात इतने कठिन हो गए कि लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

गर्मी ने किया बुरा हाल
खजुराहो की जिन सड़कों पर आगंतुकों की भीड़ उमड़ा करती थी, वो अभी वीरान सा नजर आ रहा है। जिसके चलते व्यापारियों के माथे पर चिंता की लकीरें नजर आ रही है। तीखी गर्मी के कारण पर्यटकों की आवाजाही में भारी गिरावट देखी है। जानकारी के अनुसार, कई व्यापारियों ने अत्यधिक मौसम के कारण अपनी दुकानें बंद कर दी हैं, जबकि शहर के रेस्तरां और बाज़ार ज़्यादातर खाली ही रहे हैं, क्योंकि ग्राहक ही नहीं आएंगे तो व्यापार करने का मतलब ही नहीं रह जाता है।

ये भी पढ़ें – बीजेपी पदाधिकारी निकली हनीट्रैप की आरोपी श्वेता जैन की दोस्त… शराब कारोबारी ने की थी शिकायत!

लॉकडाउन जैसे हालात
खजुराहो में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते नगर परिषद के मुख्य नगर अधिकारी बसंत चतुर्वेदी ने लोगों से दिन के समय बाहर न निकलने की अपील की और कहा कि गर्मी की वजह से ‘रेड अलर्ट’ जैसी स्थिति बनी हुई है, इसीलिये गर्मी से बचने के साधनों का इस्तेमाल करें। वहीं मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के बड़े हिस्सों में लू की स्थिति कम से कम एक और हफ़्ते तक बनी रहने की संभावना है। उम्मीद है कि अगले 6 से 7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के ज़्यादातर हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों के लिए अगले तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है।

ये भी पढ़ें – भाई की बुलैट का बना चालान… पुलिस वैन पर चढ़ी बहन