mp-cabinet-expansion

मध्यप्रदेश में राज्यमंत्री का बढ़ेगा ओहदा… रिपोर्ट कार्ड जांचने के बाद हुआ निर्णय!

Share Latest News On:

भोपाल/आई संवाद/ मध्यप्रदेश कुछ दिन पहले सीएम डॉ. मोहन यादव समेत संगठन के नेताओं ने मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड जांचा था। उसके बाद अब सख्ती बारी आने वाले वाली है। माना जा रहा है कि अगले महीने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा, जिसका पैमाना रिपोर्ट कार्ड ही होगा। खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों को हटाने के साथ अच्छा काम करने वाले मंत्रियों का ओहदा बढ़ाया जा सकता है, क्योंकि वन टू वन चर्चा में अच्छा काम करने वाले मंत्रियों का शाबाशी मिली, तो लचर कामकाज वालों को फटकार लगाई गई।

राज्यमंत्रियों को देंगे और भी पॉवर
जानकारी के मुताबिक, एमपी में राज्यमंत्रियों को और भी पावरफुल बनाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, दो दिन की सत्ता और संगठन की बैठक में राज्यमंत्रियों के अधिकार बढ़ाने पर चर्चा हुई है। बताया जा रहा है कि जिन मंत्रियों के साथ राज्यमंत्री काम कर रहे हैं, उनके अधिकारों को और बढ़ाया जाएगा, विभागों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। इनमें स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी और पंचायत राज्यमंत्री राधा सिंह का नाम शामिल है, क्योंकि रिपोर्ट कार्ड में उनके पार्टी आलाकमान ने बेहतर नंबर दिए हैं।

ये भी पढ़ें – राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयार की रणनीति… तीसरी सीट के प्रत्याशी पर नजर!

सत्ता-संगठन की बैठक में मंत्रियों को निर्देश
बीजेपी के सत्ता और संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश मौजूद रहे थे, जिन्होंने मंत्रियों से उनके कामकाज के बारे में वन टू वन चर्चा की। जिसमें मंत्रियों से कहा गया है कि वो प्रभार वाले जिलों के कागजी दौरे ना करें। ग्रामीण इलाकों के दौरे करने के साथ रात्रि विश्राम भी वहीं पर करें, और जिले की वस्तुस्थिति से करीबी बनाएं, ताकि समस्या होने पर उसका हल निकाला जाए।

एमपी बीजेपी ने वार्ड संयोजकों की नियुक्ति के लिए बनाया फॉर्मूला… बनाए 3-3 नामों की पैनल