Commercial LPG Price Hike MP

LPG सिलेंडर के फिर बढ़े दाम… 40 रुपये हुआ महंगा, जानिये किस शहर में क्या दाम!

Share Latest News On:

भोपाल/आई संवाद/ आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ने वाली है, क्योंकि कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें फिर बढ़ गई है। मध्यप्रदेश में 44 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी तरह बात करें अलग-अलग शहरों की तो भोपाल में अब 3116.50 रुपए में सिलेंडर मिलेगा। इंदौर में 3222.50 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए, ग्वालियर में 3338.50 रुपए और उज्जैन में 3250 रुपए कीमत हो गई है।

तीन महीने में करीब दोगुनी हुई कीमत
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग के बाद पिछले तीन महीने में कमर्शियल सिलेंडर के रेट करीब 1300 रुपए तक बढ़े हैं। इससे पहले 1 मई को कीमत बढ़ी थी। इसके चलते आम उपभोक्ता की जेब पर बुरा असर पड़ रहा है। सिलेंडर की कीमतें बढ़ने से खाना महंगा हो गया है। राजधानी भोपाल में खाने की कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई, इसीलिये लोगों ने शादियों को अगले छह महीने के लिए टाल दिया है, इसका प्रमुख कारण केटरिंग वर्क वालों ने भी एक दम से करीब 20 प्रतिशत दाम बढ़ा दिए हैं।

ये भी पढ़ें – Indore News: इंदौर में गुंडों के बाद गुंडियों का आतंक… तीन युवतियों ने युवती पर किया जानलेवा हमला!

होटल संचालकों के सामने खड़ी हुई मुश्किल
होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने बताया कि पिछले महीनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के चलते खाने के दामों में बढ़ोतरी करना पड़ी है। कमर्शियल सिलेंडर करीब 60 प्रतिशत तक महंगा हुआ है। खाने के रेट में 10 से 15 प्रतिशत तक रेट बढ़ाए गए थे, जिसके और भी बढ़ने की संभावना है। करीब 500 लोगों के 5 लाख रुपये खाने का बजट अब 40 से 50 हजार रुपये बढ़ चुका है। जिसके कारण धीरे-धीरे होटल और रेस्टोरेंट से आम लोगों ने दूरी बढ़ा ली है।

हनीट्रैप गर्ल निकली HIV पॉजिटिव… कई नामी लोगों से संबंध बनाने के मोबाइल में मिले वीडियो