Indore Crime News

Indore News: इंदौर में गुंडों के बाद गुंडियों का आतंक… तीन युवतियों ने युवती पर किया जानलेवा हमला!

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ इंदौर के युवाओं में बढ़ती अपराध की प्रवृत्ति ने चिंता खड़ी कर दी है, क्योंकि पहले मारपीट और हमले के मामले में युवकों का नाम आता था, लेकिन अब इस फेहरिस्त में युवतियां भी शामिल हो चुकी है। इंदौर के एमआईजी थाना इलाके से ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें शनिवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते तीन युवतियों ने एक युवती पर ब्लेड और कांच की बोतल से हमला कर दिया। हमले में युवती घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुरानी रंजिश के चलते वारदात
पुलिस के मुताबिक, नेहरु नगर की निवासी आरुषि ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि शनिवार कीदेर रात करीब साढ़े 11 बजे वो अपने दो दोस्तों के साथ सरपंच कैफे पर चाय पीने गई थी, तभी वैष्णवी, नेहा और अच्छू नाम तीन युवतियां वहां आई, और पुराने विवाद के चलते गालियां देने लगी।  इसके बाद मारपीट पर उतारू हो गई, आरोप है कि वैष्णवी ने ब्लेड से उसके चेहरे और हाथ पर वार किया, जबकि नेहा ने जूस की कांच की बोतल उसके सिर पर मार दी। जिसके चलते उसे गंभीर चोटें आई है।

ये भी पढ़ें –  हनीट्रैप गर्ल निकली HIV पॉजिटिव… कई नामी लोगों से संबंध बनाने के मोबाइल में मिले वीडियो

दोस्तों ने किया बचाव
तीनों युवतियों के युवती पर हमला करने पर साथ आए दोस्तों और एक युवक-युवती ने आरुषि को बचाया। जिसके बाद अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार शुरु हुआ। जानकारी मिली है कि कुछ वक्त पहले वैष्णवी का आरुषि की सहेली से विवाद हुआ था, जिसके चलते हमलावर युवतियों से उसने बात बंद कर दी थी। उसी बात को लेकर तीनों ने हमले की वारदात को अंजाम दिया। जिस पर एमआईजी पुलिस ने आरूषि की शिकायत पर वैष्णवी, नेहा और अच्छू के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जिंदा बेटी की हत्या में पिता-भाई को भेजा जेल… बेटी बोली – जिंदा हूं मैं साहब!