indore-crime-rise

इंदौर में बेतहाशा बढ़ा गुंडों का आतंक… खाकी का खौफ हुआ गायब!

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ इंदौर शहर किसी समय शांति का टापू माना जाता था, मिल की सीटियों से शहर में समय का पता चलता था, अखाड़ों में दंगल के जरिए शारीरिक मापदंड तय किया जाता था, मिलनसारिता और दोस्ती की कई मिसालें आज भी शहर के किस्सों में शामिल है, लेकिन अब चाकूबाजी, गुंडागर्दी, मर्डर और मारपीट की खबरों से अखबार भरे पड़े हैं, साहित्य के नाम पर कभी कोई बड़ी खबर देखने को नहीं मिलती, खाकी वर्दी में तैनात पुलिस का खौफ गुंडों में इस कदर खत्म हो गया है कि वो रोजाना वारदात को अंजाम देने से नहीं चूक रहे, इसी का नतीजा है कि शहर में पिछले 48 घंटे के भीतर 8 चाकूबाजी की घटनाएं सामने आई है।

4 थाना क्षेत्रों में गंभीर वारदातें
पिछले कुछ दिनों से पुलिस का खौफ गुंडों के मन से गायब हो चुका है, जबकि पिछले कुछ अफसरों ने गुडों को लंगड़ाने पर मजबूर कर दिया था। बात करें पिछले 48 घंटों के भीतर की तो परदेशीपुरा, लसूड़िया, एमआईजी और चंदन नगर थाना इलाकों में बदमाशों ने जमकर कहर बरपाया। आम आदमी खौफ में नजर आया। इस मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों के मौन रहने से भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि जनता उनको चुनकर भेजती है, और उसके बाद जब वो सड़क पर निकलती है, तो उनके मन में चाकूबाजी, मारपीट और मर्डर जैसी घटनाओं को सुनकर डर सताता रहता है कि कहीं वो भी किसी वारदात का शिकार ना हो जाए।  

ये भी पढ़ें – Indore News: इंदौर में गुंडों के बाद गुंडियों का आतंक… तीन युवतियों ने युवती पर किया जानलेवा हमला!

इस तरह हुई वारदातें
पहली वारदात परदेशीपुरा थाना इलाके के जनता क्वार्टर की है, जहां पर पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसके पीछे खुले में शराब पीने को कारण बताया जा रहा है। दूसरी वारदात लसूड़िया थाना इलाके की है, जिसमें युवती से दोस्ती के चक्कर में एक युवक पर कॉलेज के छात्रों ने चाकू से हमला कर दिया। तीसरी वारदात और भी गंभीर है, जिसमें एमआईजी थाना इलाके में तीन युवतियों ने एक युवती को ब्लेड और बोतलों से हमला कर घायल कर दिया। चौथे केस में परदेशीपुरा थाना इलाके की लालगली में एक युवक पर गुंडों ने चाकू से हमला कर दिया। पांचवीं घटना में चंदन नगर थाना इलाके की है, जहां पर गालीगलौज करने से मना करने पर एक व्यक्ति पर नुकीली चीज से हमला कर दिया। इसी तरह चंदन नगर में ही एक रिक्शा चालक पर चाकू से हमला किया गया।

ये छोटा सा सवाल बनता है?
क्या सत्ता-विपक्ष मात्र वोट लेने के लिए ही जनता की चौखट पर जाएंगे, या फिर उन्हें एक मुफीद और साफ-सुथरा माहौल देकर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर लगाम का काम करेंगे। एक तरफ आम व्यक्ति सड़क पर निकलने से डर रहा है, दूसरी तरफ अपराधी वारदात को अंजाम देने से नहीं चूक रहे, तो सवाल बनता है कि इसके जिम्मेदार कौन है?

हनीट्रैप गर्ल निकली HIV पॉजिटिव… कई नामी लोगों से संबंध बनाने के मोबाइल में मिले वीडियो