Indore Water Crisis

इंदौर जल संकट: पानी के टैंकर के दाम में भारी बढ़ोतरी… जानिये कितने हुए दाम!

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ शहर में जल संकट के साथ-साथ जनता महंगाई की मार से जूझ रही है, 1 जून से माल भाड़े के दाम बढ़ने के बाद और भी महंगाई बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से आम उपभोक्ता पर बड़ा असर पड़ा है। वहीं डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर शहर में पानी सप्लाई करने वाले प्रायवेट टैंकरों पर भी पड़ा है। पहले जो 6 हजार लीटर का टैंकर करीब 800 रुपये में मिल जाता था, अब उसकी कीमत 1200 रुपये तक पहुंच गई है।

होटलों में खाने-पीने की चीजें महंगी
गैस सिलेंडर की किल्लत के बाद होटलों में डीजल भट्टी का उपयोग शुरु किया गया था, लेकिन अब डीजल के दाम भी बढ़ चुके हैं, जिसके चलते दुकानदारों ने खाने-पीने की चीजों के दामों में बढ़ोतरी कर दी थी। वहीं अब बड़ी होटलों में सप्लाई होने वाले 12 हजार लीटर क्षमता वाले टैंकरों के दाम में भी करीब 1000 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है। जिसके कारण आने वाले वक्त में खाने-पीने की चीजों के दामों में और भी बढ़ोतरी हो सकती है। इसका असर अब आम परिवारों के मासिक बजट पर पड़ता दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट के कड़े आदेश का इंदौर पर होगा असर… रहवासी इलाके हुए फुली कमर्शियल!

शहर में करीब 1500 से ज्यादा निजी टैंकर
इंदौर नगर निगम ने शहर में पानी की सप्ताई के लिए 600 से ज्यादा निजी टैंकर किराए पर लिए हैं, इसी तरह करीब 1500 से ज्यादा निजी टैंकर पानी बेच रहे हैं। अपने निजी बोरिंग से ये टैंकर पानी की बेचते नजर आ रहे हैं। जिनके दाम बढ़ाने के चलते निर्माण कार्य भी प्रभावित हुए हैं, कई जगह काम की गति धीमी पड़ गई है, तो कहीं पर काम ही बंद कर दिया गया है।

निर्माण कार्य भी प्रभावित
महंगे पानी का असर अब निर्माण कार्यों पर भी दिखाई देने लगा है। कई निर्माण स्थलों पर पानी की कमी और महंगे टैंकरों के कारण काम की गति धीमी हो गई है। कई जगहों पर काम बंद करना पड़ा है, और बारिश के आने के इंतजार किया जा रहा है, उसके बाद ही काम को शुरु किया जाएगा। जिसके कारण कई मजदूरों की रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है, साथ ही एडवांस देने के चलते बिल्डर्स और ठेकेदारों का बजट भी गड़बड़ा गया है।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का बड़ा आरोप… कहा – ‘इंदौर का 90% पानी दूषित और जहरीला’