MY Hospital new building

इंदौर में नए एमवाय अस्पताल का निर्माण शुरु… 773 करोड़ में होगा निर्माण!

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर काफी सजग नजर आ रहे है, इसी का नतीजा है कि इंदौर के एमवाय अस्पताल की नई बिल्डिंग का निर्माण शुरु हो चुका है। करीब 10 एकड़ में बनने वाली नई बिल्डिंग में तीन ब्लॉक होंगे। निर्माण कार्य के दौरान 200 डंपर मलबा निकालने के साथ मिट्टी का परीक्षण भी किया गया है, ताकि निर्माण कार्य में किसी तरह की कमी ना हो, और बिल्डिंग पूरी मजबूती के साथ बनाई जाए।  

पेड़ों को किया जाएगा ट्रांसप्लांट
एमवाय अस्पताल की नई बिल्डिंग के निर्माण स्थल पर करीब 19 पेड़ लगे हुए हैं, जिन्हें जल्द ही एमआरटीबी अस्पताल में पुनर्रोपित किया जाएगा। जिसके चलते खुदाई की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। जल्द इकोसिस्टम को ध्यान में रखकर पेड़ों को पुनर्रोपित कर दिया जाएगा। नई बिल्डिंग के निर्माण के लिए सरकारी मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। जिनमें दवा बाजार और केईएच कंपाउंड के मकान शामिल है। यहां रहने वाले कर्मचारियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था में अस्पताल प्रबंधन जुटा हआ है।

ये भी पढ़ें – इंदौर जल संकट: महापौर पुष्यमित्र भार्गव का 30 हजार से अधिक वॉटर रिचार्जिंग सिस्टम का लक्ष्य

बिल्डिंग का ऐसा रहेगा डिजाइन
एमवाय अस्पताल की नई बिल्डिंग तीन ब्लॉक में तैयार की जाएगी। फिलहाल में एक ही बिल्डिंग में सारी सुविधाएं वार्ड, एडमिनिस्ट्रेशन, ट्रामा सेंटर स्थापित है। वहीं नई बिल्डिंग तलघर मिलाकर पूरी नौ मंजिला होगी। बिल्डिंग को ऐसे स्थान पर बनाया जा रहा है, जहां पर सुपर स्पेशियलिटी सेंटर, चाचा नेहरु अस्पताल नजदीक ही है, ताकि मरीजों को आने जाने में किसी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े।   

ये भी पढ़ें – इंदौर जल संकट: पानी का दुरुपयोग करने पर सर्विस सेंटरों पर कड़ी कार्रवाई.. दो सर्विस सेंटर सील