Burhanpur girl found alive MP

जिंदा बेटी की हत्या में पिता-भाई को भेजा जेल… बेटी बोली – जिंदा हूं मैं साहब!

Share Latest News On:

बुरहानपुर/आई संवाद/ मध्यप्रदेश में एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं, मामला इतना चौंकाने वाले है कि जिस लड़की को पुलिस मरा हुआ मान रही थी। वो खुद थाने आकर कह रही है कि मैं जिंदा हूं साहब। हद तो तब हो गई कि पुलिस ने लड़की की हत्या के जुर्म में पिता और भाई को जेल पहुंचा दिया। वहीं अब वो सलाखों के पीछे बिना जुर्म के सजा काट रहे हैं।

पिता और भाई को किया था गिरफ्तार
घटना मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की बॉर्डर वाले जिले बुरहानपुर की है, जहां पर मरी हुई मानकर पुलिस ने लड़की के पिता और भाई को जेल भेज दिया था, वह अब जिंदा वापस लौट आई है। जिसे चलते मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़े गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उसने अपने पिता और भाई को रिहा करने की गुहार लगाई है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है, जिसमें आगे की जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें – जिन्ना की मुंबई में दफन की थी इच्छा… भारत आकर नेहरू से माफी मांगना चाहते थे – राजेश बादल

परिजन ने कराई थी शिकायत दर्ज
दरअसल, शिवानी के परिजनों ने क्रमश: 1 मई और 9 मई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। खड़की गांव में रहने वाली शिवानी बापूराम कलमेकर (26) और अरुण दादू कलमेकर (24) के लापता होने के कुछ दिन बाद महाराष्ट्र के जलगांव में एक युवती की जली और सिरकटी लाश मिली थी, जिसे पुलिस ने शिवानी का बताकर पिता और भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं अब पता चला कि शिवानी महाराष्ट्र के नासिक में मजदूरी कर रहे अरुण के साथ रह रही है, जिन्हें ढूंढने के बाद मामले का खुलासा हुआ।

इंदौर वालों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत… झमाझम बारिश का दौर होगा शुरु