Congress Jan Adhikar Yatra

ननि की तोड़फोड़ कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस की जन अधिकार यात्रा… मुआवजे और पुनर्वास की उठाई मांग!

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ छावनी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा की गई तोड़फोड़ कार्रवाई के विरोध में शनिवार को कांग्रेस ने व्यापक जन अधिकार यात्रा निकालकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मधुमिलन चौराहे से शुरू होकर जगन्नाथ धर्मशाला तक पहुंची इस यात्रा में कांग्रेस पदाधिकारियों, व्यापारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया तथा प्रभावित लोगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

नगर निगम पर गंभीर आरोप
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि निगम प्रशासन ने निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं की अनदेखी करते हुए कार्रवाई की है। उनका कहना है कि यदि उज्जैन में अतिक्रमण हटाने से प्रभावित लोगों को दोगुना मुआवजा दिया जा सकता है, तो इंदौर के प्रभावित परिवारों के साथ समान व्यवहार क्यों नहीं किया जा रहा।

कांग्रेसियों ने किया दावा
यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि प्रशासन ने 60 फीट सड़क चौड़ीकरण का हवाला देकर कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन जमीनी स्तर पर निर्धारित सीमा से कहीं अधिक हिस्से को ध्वस्त कर दिया गया। आरोप है कि कई मकानों और दुकानों में 80 फीट तक तोड़फोड़ की गई, जिसके कारण सैकड़ों परिवारों के सामने आवास और आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। बारिश के मौसम में प्रभावित परिवारों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।कांग्रेस नेताओं ने कार्रवाई में भेदभाव का आरोप भी लगाया। उनका कहना है कि कुछ चुनिंदा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को कार्रवाई से बाहर रखा गया, जबकि लंबे समय से स्थापित और वैध दस्तावेजों वाले मकानों व दुकानों को निशाना बनाया गया।

ये भी पढ़ें – सड़क चौड़ीकरण के प्रभावितों को मिलेगी राहत… टीडीआर का मिलेगा लाभ!

प्रदर्शन में ये रहे मौजूद
इस जन अधिकार यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पटेल, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, वरिष्ठ नेता पंडित कृपाशंकर शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा, पिंटू जोशी, शैलेश गर्ग, अभिषेक मित्तल, रानू मलोरिया, अशोक नालिया, राजेश चौकसे, राजू भदौरिया, आशीष यादव, रमेश विजवा, घनश्याम यादव, महेश खींची, राजा कश्यप, विजय केथवास, छोटेलाल कश्यप, राधेश्याम परिहार, मनीष भदकारे, जीतू दीवान, सेलू सेन, लोकेश हार्डिया, अरविंद बागड़ी, विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी, अमन बजाज, केके यादव, नीलेश सेन, गिरधर नागर, अनिल यादव, प्रज्ञा फिलिप, रफीक खान, सेफू वर्मा, सोनिला मिमरोट, अनसाफ अंसारी, सादिक खान, कुणाल सोलंकी, सुदामा चौधरी और राजा चौकसे सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, पार्षदगण और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

Indore Special News: भिया इंदौर में ये क्या हो रिया है… ‘अधूरा नहीं चलेगा’?