भारतीय जनता पार्टी दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर ‘दिव्यांग कन्या पूजन’ संपन्न हुआ।

Share Latest News On:

​भारतीय जनता पार्टी दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर ‘दिव्यांग कन्या पूजन’ संपन्न हुआ।

इंदौर भारतीय जनता पार्टी दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ के तत्वावधान में नवरात्रि के पावन पर्व पर संस्था अनुभूति विजन सेवा संस्थान में एक विशेष और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक अजय कुशवाहा ने बताया कि ‘दिव्यांग कन्या पूजन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन रखा गया जिसके माध्यम से समाज में समरसता और मातृशक्ति के प्रति सम्मान का अनूठा संदेश दिया गया।
​इस पुनीत अवसर पर दिव्यांग कन्याओं का विधिवत पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें उपहार दिए गए एवं सभी के साथ सहभोज का कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम में सभी गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति बड़ी संख्या में रही।​वरिष्ठ समाजसेवी गोपाल गोयल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्तियों और दिव्यांगजनों के प्रति अपनत्व का भाव मजबूत होता है तथा पर्व का उल्लास और अधिक सार्थक बनता है। इस अवसर पर दिव्यांगजन प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक अजय कुशवाहा,वरिष्ठ समाजसेवी गोपाल गोयल, अनुभूति विजन सेवा संस्थान की सचिव श्रीमती चंचल सिलारिया,श्रीमती अलका सोनी,पिछड़ा मोर्चा नगर महामंत्री अजीत कुशवाहा, राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शिरोके,यशवंत राव ठानगे,विजय कुशवाहा, मनोज सिंह,आनंद शर्मा,पियूष गांधी,भगवान जादौन बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।