परीक्षित झाड़े की आईडीए से रवानगी… मिली शाजापुर की कलेक्टरी

Share Latest News On:

परीक्षित झाड़े की आईडीए से रवानगी… मिली शाजापुर की कलेक्टरी

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ… राज्य सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं… खबरों के मुताबिक,

बालाघाट कलेक्टर कुमार सत्यम को हरदा भेजा गया है… रायसेन कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा को जबलपुर की कमान मिली…

वहीं, जबलपुर कलेक्टर राघवेन्द्र को मंडी बोर्ड का प्रबंध संचालक बनाया, तो भारत यादव को जनसंपर्क सचिव और सुखबीर सिंह को मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दी गई… इसके साथ ही वे लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का कामकाज भी संभालेंगे…

वहीं, रश्मि अरुण शमी और केसी गुप्ता को नई जिम्मेदारी मिली है… वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रश्मि अरुण शमी को मेडिकल विभाग में अपर मुख्य सचिव बनाया गया, तो केसी गुप्ता को खाद्य विभाग के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई…

बालाघाट कलेक्टर कुमार सत्यम को हरदा जिले का नया कलेक्टर बनाया गया… रायसेन कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा को जबलपुर की जिम्मेदारी मिली…

वहीं, जबलपुर कलेक्टर राघवेन्द्र को मंडी बोर्ड का प्रबंध संचालक बनाया गया और जबलपुर की प्रशासनिक कमान अरुण विश्वकर्मा संभालेंगे…

इसी तरह शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना को उनके पद से हटा दिया गया है… आईडीए के सीईओ परीक्षित झाड़े को शाजापुर का नया कलेक्टर बनाया गया, तो आशीष वसिष्ठ को नर्मदापुरम जिले का नया कलेक्टर बनाया गया…

ईसीबी के डायरेक्टर अंकित अस्थाना को सिंगरौली जिले की कमान सौंपी गई, तो अंकिता धाकरे को नीमच कलेक्टर बनाया गया..!