MP BJP State Working Committee

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने किया प्रदेश कार्यसमिति का गठन… कौन अंदर-कौन बाहर!

Share Latest News On:

भोपाल/आई संवाद/ मध्यप्रदेश भाजपा ने लंबे समय से प्रतीक्षित प्रदेश कार्यसमिति की नई घोषणा जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में संगठन के लगभग एक वर्ष पूरे होने के बीच नई टीम का गठन किया गया है, जिससे पार्टी संगठन को नई दिशा देने की तैयारी दिखाई दे रही है।

प्रदेश कार्यसमिति में 106 सदस्य
मंगलवार को जारी सूची में प्रदेश कार्यसमिति के कुल 106 सदस्यों को शामिल किया गया है। इस सूची का पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को काफी समय से इंतजार था। सूत्रों के अनुसार नामों पर गहन विचार-विमर्श के बाद केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से अंतिम रूप दिया गया।

ये नेता हुए शामिल
नई कार्यसमिति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीरेंद्र कुमार तथा ज्योतिरादित्य सिंधिया को स्थान दिया गया है। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल भी कार्यसमिति के सदस्य बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें – BSNL का ₹225 प्लान बना चर्चा का विषय… कम कीमत में 75GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का दावा!

41 स्थायी आमंत्रित सदस्यों को भी जिम्मेदारी
प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों के साथ 41 स्थायी आमंत्रित सदस्यों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, प्रदेश मोर्चों के अध्यक्ष तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में कार्यसमिति से जुड़े रहेंगे।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार
नई सूची में कई मंत्रियों और विधायकों को प्रतिनिधित्व मिला है। भाजपा विधायक संजय पाठक को भी कार्यसमिति में शामिल किया गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा ने आगामी चुनावी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय, सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधने का प्रयास किया है।

BSNL का ₹225 प्लान बना चर्चा का विषय… कम कीमत में 75GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का दावा!