Melody Toffee

‘झालमुड़ी’ के बाद ‘मेलोडी’ टॉफी की बढ़ी मांग… थोक बाजार में आया जमकर उबाल!

Share Latest News On:

नई दिल्ली/आई संवाद/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘झालमुड़ी’ खाने के बाद पश्चिम बंगाल समेत पूरे भारत में इसका स्वाद चखने की होड़ लग गई थी। लोग ढूंढ-ढूंढकर इसको बेचने वाले की तलाश करने लगे थे। अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुई है, जब प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को पारले कंपनी की मेलोडी चॉकलेट का पैकेट गिफ्ट किया है। उस वीडियो ने दुनियाभर में टॉप ट्रेंडिंग की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया। वहीं अब बाजार में मेलोडी चॉकलेट की मांग एक दम से बढ़ गई है।

मेलोडी ने बाजार में लगाए पंख
पीएम मोदी के जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी चॉकलेट गिफ्ट करने के बाद, ये चॉकलेट बच्चों की ही नहीं बड़े-बूढ़े सबकी पसंद बन गई है। कुछ बीजेपी नेता अपने कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी के बाद मेलोडी का स्वाद चखा रहे हैं। जिसके चलते थोक से लेकर फुटकर बाजार तक के व्यापारियों ने टॉफी पर फोकस कर लिया है। थोक व्यापारियों ने स्टॉक करना शुरू कर दिया। फुटकर दुकानों को आपूर्ति भी बढ़ा दी गई है। जहां पहले हर शहर में 40 से 50 पेटी की मांग होती थी, वहीं अब 50 पैकेट के पार संख्या निकल चुकी है।

ये भी पढ़ें – कॉकरोच जनता पार्टी कैसे करेगी काम… जानिये पार्टी के क्या होंगे मुद्दे?

पान में निकाला मेलोडी फ्लैवर
भारतीयों की पहली पसंद मीठा पान होता है, हर उम्र का व्यक्ति इसको पसंद करता है। वहीं अब मेलोडी के लोकप्रियता के दौर में पान में भी मेलोडी फ्लैवर आ गया है। पान की दुकान वाले इस चॉकलेट को क्रश करके पान में मिला रहे हैं, जिसको मेलोडी पान का नाम दिया गया है। पान के शौकीन इस नए स्वाद का जमकर जायका ले रहे हैं। वहीं कई जगह पर दुकानदार खुल्ले पैसे नहीं होने की स्थिति में मेलोडी टॉफी को देकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहे हैं।

भोपाल में साउथ मूवी ‘पेद्दी’ का मेगा शो… ‘रामचरण’ के साथ मंच पर होंगे ‘एआर रहमान’