srishti-sandesh-magazine

सृष्टि सेवा संकल्प की पत्रिका सृष्टि संदेश के द्वितीय संस्करण… गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में हुआ विमोचन

Share Latest News On:

इन्दौर/आई संवाद/ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में सक्रिय ‘सृष्टि सेवा संकल्प’ की त्रैमासिक पत्रिका सृष्टि संदेश के द्वितीय संस्करण का विमोचन संपन्न हुआ। यह गरिमामयी कार्यक्रम शासकीय विधि महाविद्यालय (गवर्नमेंट लॉ कॉलेज), इंदौर के परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा, कानून और पर्यावरण क्षेत्र से जुड़ी कई प्रबुद्धजन शामिल हुए।​ कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने सृष्टि सेवा संकल्प के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में पर्यावरण चेतना को जन-जन तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। इस पत्रिका का द्वितीय प्रकाशन समाज को जागरूक करने और विशेषकर युवा पीढ़ी को प्रकृति से जोड़ने में एक मील का पत्थर साबित होगा।

‘​प्लास्टिक मुक्त भारत’ का संकल्प
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस पत्रिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्ति और आगामी समय में होने वाले बड़े धार्मिक व सामाजिक आयोजनों को पूरी तरह ‘ग्रीन और इको-फ्रेंडली’ बनाने की कार्ययोजना को साझा किया गया है। पत्रिका में के पर्यावरणविदों के लेख और संस्था द्वारा जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों की झलकियां शामिल हैं।

​ये भी पढ़ें – ‘सृष्टि सेवा संकल्प’ की अखिल भारतीय चिंतन बैठक… निर्णयों पर जिला स्तर पर काम शुरू

ये रहे कार्यक्रम में मौजूद
इस अवसर पर गवर्नमेंट लॉ कॉलेज के प्राध्यापक, विधि छात्र और सृष्टि सेवा संकल्प के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प लिया कि वे पत्रिका में दिए गए संदेशों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

ये भी पढ़ें – एमपी बीजेपी ने वार्ड संयोजकों की नियुक्ति के लिए बनाया फॉर्मूला… बनाए 3-3 नामों की पैनल