भोपाल/आई संवाद/ श्री सुंदरकांड पारिवारिक मंडल, भोपाल द्वारा अपने स्थापना के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 36वां सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन श्री परशुराम मंदिर, शिवाजी नगर, भोपाल में श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
धर्मप्रेमियों ने पिया भक्ति रस
मंडल के बच्चन आचार्य ने बताया कि इस अवसर पर महामंडलेश्वर अनिलानंद जी महाराज का दिव्य आशीर्वचन प्राप्त हुआ तथा दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी, भोपाल की प्रथम नागरिक महापौर मालती राय जी, जोन अध्यक्ष पार्षद देवेंद्र भार्गव, पार्षद प्रियंका अनिल मिश्रा, मप्र राज्य कर्मचारी संघ प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह, मुकेश राय, विनोद प्रजापति, मंडल अध्यक्ष सोनू पालीवाल, नीतू सिंह, वरिष्ठ पत्रकार आदित्य शंकर तिवारी, समाजसेवी धर्मवीर पांडे के साथ अन्य जिलों के धर्म प्रेमियों ने विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें – इंदौर में उतरा जल स्तर… शीलनाथ मंदिर के कुंड में महज 5 फीट पर पानी ही पानी!
समाजसेवियों का किया सम्मान
कार्यक्रम में धर्म, संस्कृति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 48 श्रद्धालुओं एवं समाजसेवियों का सम्मान किया गया। इस दौरान सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं भजन-कीर्तन के माध्यम से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम एवं पवनपुत्र हनुमान जी के जयघोष के साथ धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया।
श्री रामचरितमानस, श्री शिव महापुराण का वितरण
डॉ. अनिल भार्गव (वायु) ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार एवं सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं। वहीं सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंडल निरंतर धर्म, सेवा एवं संस्कारों के संवर्धन हेतु कार्य करता रहेगा। राम का आधार रामायण वितरण योजना के तहत 10 सनातन धर्म प्रेमियों को श्री रामचरितमानस अर्थ सहित एवं श्री शिव महापुराण वितरित की। कार्यक्रम के अंत में महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे धर्म एवं समाज को जोड़ने वाला प्रेरणादायी आयोजन बताया।
मध्यप्रदेश में माता के शक्तिपीठों की महिमा… ये स्थान 51 शक्तिपीठों में शामिल!











