इन्दौर की तपस्वी श्रीमती हंसा पारख के 400 उपवासों की भव्य पूर्णाहुति

इन्दौर की तपस्वी श्रीमती हंसा पारख के 400 उपवासों की भव्य पूर्णाहुति

Share Latest News On:

इन्दौर/आई संवाद/ नंदानगर क्षेत्र की तपस्वी श्रीमती हंसा पारख जैन द्वारा कठिन तपस्या और अटूट श्रद्धा के साथ किए गए ‘वर्षी तप’ की भव्य पूर्णाहुति आगामी 3 मई  रविवार को आयोजित की जा रही है। आदिनाथ प्रभु की कृपा और कुलदेवी वांकल माता के आशीर्वाद से उन्होंने विगत 2 वर्षों में गर्म जल के साथ 400 उपवास पूर्ण किए हैं। इसी के साथ उन्होंने उपधान तप की आराधना भी पूर्ण की है।

पुत्र गौरव जैन ने दी जानकारी
पुत्र गौरव जैन ने बताया कि ​इस पावन उपलब्धि के उपलक्ष्य में क्लर्क कालोनी स्थित श्वेताम्बर जैन मंदिर में विभिन्न धार्मिक और सेवाभावी कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।आयोजन की रूपरेखा ​महोत्सव का शुभारंभ सुबह 8 बजे से होगा, जिसमें निम्नलिखित कार्यक्रमों की श्रृंखला रहेगी। निज निवास पर कार्यक्रम जप सुबह 8 बजे ​पूजन व भोजन 51 बटुक महाराज,​कन्या भोज पूजन,​गौ माता दान,​सफाई कर्मी सम्मान व भोजन ​गौतम प्रसादी, चौवीसी भजन का आयोजन किया जाएगा।

कैसे की तपस्या पूरी?
तपस्वी हंसा पारख ने बताया कि जहां त्याग में आनंद है और मौन में आत्मा का उत्सव है, इसी दिव्य भाव को आत्मसात करते हुए उन्होंने यह कठिन तपस्या पूर्ण की है। कार्यक्रम 3 मई क्लर्क कालोनी श्वेताम्बर जैन मंदिर इंदौर में समाज के गणमान्य नागरिक और धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित रहकर तप की अनुमोदना करेंगे।

भोपाल में बढ़ा गौरव रणदीवे का दबदबा… अपने साथियों को दिलाया बड़ा पद