Ichhawar Jan Kalyan Camp

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अफसरों को दी सख्त हिदायत, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन!

Share Latest News On:

इछावर/आई संवाद/ सीहोर जिले के इछावर स्थित आजाद चौक में आयोजित भव्य जनकल्याण शिविर में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने शिरकत की। इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कई विकास योजनाओं और जनहितकारी निर्णयों की जानकारी दी।

पात्र हितग्राहियों को मिलेगी आर्थिक सहायता
केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र में करीब 21 हजार पात्र हितग्राहियों का सर्वेक्षण पूरा किया जा चुका है। वर्तमान में उनके दस्तावेजों और स्थिति का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी पात्र कच्चे मकान धारकों को पक्के आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें – इंदौर से उज्जैन के लिए नई फोरलेन सड़क का निर्माण… केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन!

अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि वे सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि उन्हें शिकायतें मिली हैं कि कई पात्र लोगों के नाम विभिन्न कारणों से सूची से हटाए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति अब स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक आवेदन की निष्पक्ष जांच होगी और किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति का अधिकार प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

36 गांवों को मिली नई सड़कों की सौगात
जनकल्याण शिविर में ग्रामीण विकास को गति देने के लिए इछावर क्षेत्र के 36 गांवों हेतु 36 नई सड़कों के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी!

ये भी पढ़ें – बीजेपी विधायक संजय पाठक पर होगी FIR?… होईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब!

कांग्रेस नेताओं ने रोका काफिला
केंद्रीय मंत्री के इछावर दौरे के दौरान कांग्रेस नेताओं ने उनका काफिला रोककर विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, हितग्राही और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में कई लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी मौके पर प्रदान किया गया।

राहुल गांधी को शिवराज ने दी जन्मदिन की बधाई… राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज!