monsoon-update

केरल में बुधवार को पहुंच सकता है मानसून… जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत!

Share Latest News On:

भोपाल/आई संवाद/ भीषण गर्मी से जूझ रही जनता को जल्द मानसून का इंतजार है, क्योंकि तपन ने जीना मुहाल किया हुआ है। इसी बीच एक खुशखबरी आई है कि 27 मई, बुधवार का मानसून केरल पहुंच जाएगा, जिसके चलते 8 राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। जानकारी के मुताबिक साउथ के राज्यों में सिस्टम के बनने से बारिश का दौर शुरु हो चुका है, लेकिन मौसम विभाग ने अब तक आधिकारिक तौर पर मानसून की दस्तक का ऐलान नहीं किया है।

मौसम विभाग ने दी जानकारी
अरब सागर के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्व, कोमोरिन क्षेत्र, बंगाल की खाड़ी और अंडमान के बचे हुए क्षेत्रों में अगले 2 से 3 दिन के भीतर मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। जिसके चलते केरल तक मानसून के पहुंचने में कुछ देरी भी हो सकती है, लेकिन परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है। माना जा रहा है कि जल्द लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, जबकि 25 मई से शुरु हुआ नवतपा 2 जून तक चलने वाला है, इस कारण झुलसाने वाली गर्मी पड़ती नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें – भोजशाला में 721 साल के बाद महाआरती… चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात!

एमपी में 1 जून को आएगा मानसून
मध्यप्रदेश में 1 जून को मानसून के आने की संभावना जताई गई है। भीषण गर्मी से बुरा हाल उत्तर पश्चिम का ही हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 28 और 29 मई तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है। चंडीगढ, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी उत्तरप्रदेश में 27 मई को हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही राजस्थान में 27 मई को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 मई को पश्चिम बंगाल, बिहार और सिक्किम बारिश का आसार है। झारखंड में 28 से 31 मई, ओडिशा में 26 से 28 मई तक मानसून का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें – एमपी के खजुराहो में लॉकडाउन जैसा माहौल… गर्मी ने लोगों को किया घरों में बंद!