nandkishore-pahadia

MIC मेंबर नंदकिशोर पहाड़िया बहा रहे विकास की गंगा… धार्मिक आयोजन का लाभ उठा रही जनता!

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ इंदौर के वॉर्ड 47 में विकास की गंगा बहाई जा रही है, जनता को लाभ देने के लिए एमआईसी मेंबर नंदकिशोर पहाड़िया लगातार प्रयासरत हैं, उनका कहना है कि राजनेता बनने से पहले उन्होंने संकल्प लिया था कि जनता को उचित लाभ दिलाने के लिए वो तन-मन-धन से पूरा प्रयास करेंगे। जिसकी बानगी विकास कार्यों के रुप में देखने को मिल रही है।

प्रगति पर सीमेंट कांक्रीट की सड़क का कार्य
26 मई, मंगलवार को इंदौर वॉर्ड क्रमांक 47 गोमा की फैल स्थित कबीर चौक मैन रोड से कोरी समाज धर्मशाला तक सीमेंट कांक्रीट सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जहां जनसहयोग की मिसाल पेश की गई, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया के निवेदन पर रहवासियों ने अपने अतिक्रमण और ओटले खुद हटाए। ये निर्माण कार्य विधायक महेंद्र हार्डिया के मार्गदर्शन में एमआईसी मेंबर नंदकिशोर पहाड़िया द्वारा कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – एमपी बीजेपी जल्द करेंगी वॉर्ड अध्यक्षों का ऐलान… इंदौर में बढ़ाई शक्ति केंद्रों की संख्या!

वार्ड-47 में मिल रहा जनता को धर्मलाभ
इंदौर नगर निगम के वॉर्ड 47 के अंतर्गत श्री मालवा मिल अग्रवाल पंचायत(रजि.) के द्वारा श्रीमद भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शिरकत कर एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया ने जनता से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करने की अपील की। इसी तरह बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजकुमार वर्मा द्वारा वार्ड 47 स्थित बीमा गली यशवंत निवास रोड पर हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ का आयोजन कराया गया। उसमें एमआईसी मेंबर नंदकिशोर पहाड़िया ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर हनुमानजी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान बीजेपी वार्ड अध्यक्ष अजेश शिरा समेत अन्य बीजेपी कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें – बीजेपी में प्रशिक्षण के बाद देना होगी परीक्षा… परिवहन के लिए होगा ई-वाहनों का प्रयोग