इंदौर/आई संवाद/ शहर में भीषण जल संकट ने लोगों के सामने परेशानियों का अंबार लगा दिया है, इसी बीच शहर के दो वॉर्ड 4 और 6 में रहवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। उनका आरोप था कि कई वॉर्डों में जरुरत से ज्यादा पानी दिया जा रहा है, जबकि कुछ इलाकों में सूखे जैसी स्थिति पैदा कर दी गई है। स्थिति इतनी पेचादी हो गई कि दोनों वॉर्डों के लोगों ने आमने-सामने आकर एक दूसरे पर आरोप जड़ दिए, बाद में नगर निगम के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालना पड़ा।
लापरवाही से बनी ऐसा परिस्थिति
पूरा मामला वॉर्ड 6 की धर्मराज कॉलोनी और वॉर्ड 4 की परिहार कॉलोनी से जुड़ा है। जांच के बाद खुलासा हुआ कि जिस लाइन से धर्मराज कॉलोनी में पानी की सप्लाई होना थी, उसे नई पाइपलाइन से जोड़ा ही नहीं गया। निगम अधिकारियों की बड़ी लापरवाही का खामियाजा वार्ड 6 की जनता को उठाना पड़ा। जिसके बाद अधिकारियों ने लाइन को खुदवाकर लाइन को जोड़ने का प्रयास शुरु किया।
ये भी पढ़ें – एमपी बीजेपी जल्द करेंगी वॉर्ड अध्यक्षों का ऐलान… इंदौर में बढ़ाई शक्ति केंद्रों की संख्या!
तीन कॉलोनियों में छाया भीषण जल संकट
पार्षद संध्या यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि धर्मराज कॉलोनी में बीएसएफ टंकी से पानी सप्लाई होता है, लेकिन लंबे समय से यहां पानी नहीं पहुंच रहा था। जिसकी शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। उन्होंने बताया कि निगम की लापरवाही के कारण धर्मराज कॉलोनी, भोलेनाथ कॉलोनी और नयापुरा क्षेत्र के लोग पानी को तरस गए, दूसरी ओर परिहार कॉलोनी में सामान्य से ज्यादा पानी पहुंच रहा था, और तो और कई जगह दो बार सप्लाई किया जा रहा था।
ये भी पढ़ें – MIC मेंबर नंदकिशोर पहाड़िया बहा रहे विकास की गंगा… धार्मिक आयोजन का लाभ उठा रही जनता!










