indore-fire-safety-drive

Indore News: इंदौर में फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी… कलेक्टर शिवम वर्मा का कड़ा संदेश!

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर लापरवाही बरतने वाले होटल, मॉल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। संभावित अग्निकांड और जनहानि की आशंका को देखते हुए मंगलवार को निगम ने विशेष अभियान चलाकर कई संस्थानों पर कार्रवाई की।

16 प्रतिष्ठान को किया सील
नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर फायर ब्रिगेड विभाग और भवन अनुज्ञा शाखा की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण किया। जांच के दौरान अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले 10 होटल, 4 व्यावसायिक भवन, एक रेस्टोरेंट और एक मॉल को सील कर दिया गया।

तत्काल की सीलिंग की कार्रवाई
अपर आयुक्त प्रखर सिंह के अनुसार निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में आवश्यक फायर फाइटिंग सिस्टम या तो उपलब्ध नहीं थे, अथवा स्थापित उपकरण अनुपयोगी और खराब स्थिति में पाए गए। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सीलिंग की कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें – तेज रफ्तार कार का कहर… सब्जी बेच रही महिला की दुकान में घुसी कार!

लगातार जारी रहेगा अभियान
निगम अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी है। पिछले कुछ समय में इसी तरह की कार्रवाई करते हुए अब तक 32 भवनों को सील किया जा चुका है। प्रशासन का मानना है कि भीड़भाड़ वाले व्यावसायिक स्थलों पर अग्नि सुरक्षा इंतजामों में किसी भी प्रकार की कमी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

कलेक्टर शिवम वर्मा की कड़ी चेतावनी
इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने किसी भी प्रतिष्ठान में फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं लगाने या उचित देखरेख नहीं करने वालों को सख्त चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अगर कोई लापरवाही करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, साथ ही प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

Indore News: बीजेपी नेता वीरेंद्र शेंडगे मामले की रिपोर्ट जाएगी ‘समिधा’… हो सकता है बड़ा एक्शन!