indore-yoga-mahotsav

मां कनकेश्वरी देवी विद्या विहार में मना योग महोत्सव… योग गुरु डॉ. एच. आर. नागेंद्र ने सिखाया योग!

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ पद्मश्री से सम्मानित योग गुरु डॉ. एच. आर. नागेंद्र (फाउंडर, वाइस चांसलर – स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान)  ने 1 जून सोमवार को मां कनकेश्वरी देवी विद्या विहार में आयोजित भव्य योग महोत्सव में हजारों युवाओं को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है।

युवाओं ने किया योगाभ्यास
कार्यक्रम में युवाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया और योग के वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक महत्व को समझा। डॉ. नागेंद्र ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते तनाव, अनियमित जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से बचने के लिए योग सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नियमित योग, प्राणायाम और ध्यान को अपनाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें – सड़क चौड़ीकरण के प्रभावितों को मिलेगी राहत… टीडीआर का मिलेगा लाभ!

युवाओं ने लिया संकल्प
योग महोत्सव के दौरान बीजेपी नगर उपाध्यक्ष डॉ. दीप्ति सिंह हाड़ा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसीलिये आने वाले वक्त में प्रत्येक महाविद्यालयीन स्तर पर योग महोत्सव आयोजित किए जाएंगे। 21 जून, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां भव्य रुप से की जा रही है। घर-घर तक योग का लाभ पहुंचे, हमारा यही संकल्प है। वहीं महोत्सव का समापन सामूहिक योगाभ्यास एवं स्वास्थ्य जागरूकता संदेश के साथ हुआ, जिसमें योग के माध्यम से निरोग और सकारात्मक जीवन जीने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ नगर उपाध्यक्ष डॉ. दीप्ति सिंह हाड़ा, भाजपा नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, वरिष्ठ नेता चंदू राव शिंदे, एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, मंडल पदाधिकारी, पार्षदगण तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

गर्मियों की छुट्टीयों में मोबाइल एवं टीवी से दूर रखकर … बेटे को दे रही किताबों का संसार