बीजेपी के नेता नहीं मान रहे पीएम मोदी की बात... अब क्या होगा इसके पश्चात?

बीजेपी के नेता नहीं मान रहे पीएम मोदी की बात… अब क्या होगा इसके पश्चात?

Share Latest News On:

भोपाल/आई संवाद/ एक तरफ खाड़ी में ईरान-अमेरिका-इजराइल के बीच जंग छिड़ी है, जिसके चलते विश्वभर में ईंधन के दाम आसमान छू रहे हैं। इसी को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईंधन की बचत और भव्य कार्यक्रमों से बचने की सलाह दी थी। उसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी तत्काल अपील का पालन करते हुए, अपने काफिले को काफी छोटा कर दिया था। डिप्टी सीएम समेत कई मंत्रियों ने भी अपील का पालन किया था, लेकिन बीजेपी के ही कुछ नेता अपील की अनदेखी करने में जुटे हैं, वो भी पूरी ताकत के साथ, इसीलिये हो सकता है कि जल्द इन पर गाज गिर जाए।

ताजा मामलों में फिर अनदेखी
बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार लहार विधानसभा के दौरे पर थे, इस दौरान उनके साथ करीब 10 गाड़ियों का काफिला चल रहा था। हद तो दब हो गई, कि सादगीपूर्ण जीवन की अपील के बाद भी पाटीदार पर दो जेसीबी से फूलों की वर्षा की गई। इसी तरह दमोह में उच्च शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार के हालिया दौरे के दौरान कलेक्ट्रेट से  सर्किट हाउस तक मंत्री के काफिले में करीब 15 वाहन शामिल थे। वहीं सर्किट हाउस पहुंचने के बाद यह संख्या कथित तौर पर 40 से अधिक तक पहुंच गई, जिस पर पत्रकारों से सवाल पूछने पर उल्टा मंत्री जी झल्ला गए, और अपने काफिले में सीमित गाड़ियां होने का हवाला देते रहे।

पिछले मामलों में हुई कार्रवाई
हालिया वक्त में पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह और किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव पर पार्टी ने कार्रवाई की। सौभाग्य सिंह ठाकुर को सीएम हाउस की तरफ से नोटिस थमाया गया, तो किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव को पद से हाथ धोना पड़ा। इसी कड़ी में सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल और महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव के कार्यक्रमों में भारी काफिले और भीड़ प्रबंधन से उत्पन्न जाम की स्थिति को भी पार्टी ने गंभीरता से लिया है। जिसके चलते उन्हें पार्टी मुख्यालय तलब किया गया है। वहीं अब देखना होगा कि आगे क्या हालात बनते हैं।

एक्शन में ‘मोहन’… अब मंत्रियों की खैर नहीं, कल से समीक्षा स्टार्ट!