लखनऊ/आई संवाद/ समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार को 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उनकी मौत का कारण हृदय गति रुकने के कारण बताई गई है, रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्थिति मैसिव पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म यानी फेफड़ों की नस में बड़े पैमाने पर खून का थक्का जमने के कारण हुई, दरअसल, बेहोशी की स्थिति में आवास से प्रतीक यादव को लखनऊ के सिविल अस्पताल में लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, हालांकि उसके बाद प्रतीक का अंतिम संस्कार अखिलेश यादव की बजाय उनके ससुर ने किया, क्योंकि मुलायम सिंह यादव के जैविक पिता नहीं हैं।
साधना गुप्ता है मुलायम की दूसरी पत्नी
प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं, लेकिन मुलायम सिंह के जैविक पुत्र नहीं हैं, क्योंकि साधना गुप्ता पहले से शादीशुदा थी, उनकी पहली शादी चंद्र प्रकाश गुप्ता के साथ हुई थी, किन्हीं वजहों से साधना का चंद्र प्रकाश गुप्ता के साथ तलाक हो गया। साधना गुप्ता की पहली शादी 1986 में चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुई थी जबकि 1987 में प्रतीक का जन्म हुआ। इसके बाद 1990 में चंद्र प्रकाश गुप्ता और साधना का तलाक हो गया। इस लिहाज से प्रतीक यादव मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं, लेकिन जैविक पिता तो चंद्र प्रकाश गुप्ता ही हैं।
प्रतीक यादव की मौत का खुला रहस्य… अखिलेश यादव के सौतेले भाई की मौत का कारण!
इस तरह हुआ खुलासा
जानकारी के मुताबिक मुलायम सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा था, जिसकी जांच के दौरान सीबीआई की ओर स्टेट्स रिपोर्ट में दाखिल हुई, इसमें बताया गया कि साधना गुप्ता और चंद्र प्रकाश गुप्ता की शादी 4 जुलाई 1986 को हुई, जबकि अगले साल 7 जुलाई 1987 को प्रतीक यादव का जन्म हुआ था। अगले तीन साल तक रिश्ते खराब रहे, फिर 1990 में दोनों के बीच औपचारिक तलाक हो गया। वहीं सीबीआई को प्रतीक यादव के एक रिकॉर्ड से जानकारी मिली कि उन्होंने 1994 में अपने घर का पता मुलायम सिंह के आधिकारिक निवास को बताया था, उसके बाद उनके दूसरे बेटे का पता चला, हालांकि इसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया।
बीजेपी के नेता नहीं मान रहे पीएम मोदी की बात… अब क्या होगा इसके पश्चात?









