Rajesh Agrawal House Theft

एमपी के पूर्व राज्यमंत्री, भाजपा नेता के घर चोरों का धावा… बदमाशों में खाकी का खौफ खत्म!

Share Latest News On:

धार/आई संवाद/ मध्यप्रदेश के धार जिले के बदनावर नगर में पूर्व राज्यमंत्री और भाजपा नेता राजेश अग्रवाल के निवास पर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाश घर में घुसकर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आलमारी को तोड़ा ताला
जानकारी के मुताबिक, जवाहर मार्ग स्थित कचहरी चौक के पास बने राजेश अग्रवाल के घर में बुधवार तड़के चोर पीछे के दरवाजे से दाखिल हुए। इसके बाद वे मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचे और एक कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने परिवार के अन्य सदस्यों के कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए थे, जिससे कोई भी समय रहते बाहर नहीं निकल सका। सुबह जब परिवार के लोगों को घटना की जानकारी लगी तो हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें – मूक बधिर बच्ची के साथ दुष्कर्म की कायराना हरकत… सलाखों के पीछे मासूम का रिश्तेदार!

लाखों रुपये का सामान गायब
चोरी के बाद भागते समय आरोपियों से कुछ नोटों की गड्डियां और एक सोने की अंगूठी सीढ़ियों पर गिर गई, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं बदमाशों ने शीतला माता बस स्टैंड के पास पेटलावद रोड स्थित एक अनाज व्यापारी की दुकान में भी चोरी का प्रयास किया था। हालांकि वहां परिजनों के जाग जाने से आरोपी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके और मौके से भाग निकले।

सूचना पर पहुंची मौके पर पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी अरविंद सिंह तोमर और थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। चोरी गई संपत्ति का वास्तविक आंकलन भी किया जा रहा है।

12 साल की बच्ची से 78 साल का बुजुर्ग करता था छेड़छाड़… कोर्ट से सुनाई 5 साल की सजा!