बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का नाम बदलेगा… अब होगा वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय!

Share Latest News On:

भोपाल/आई संवाद/ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक खबर सामने आई है। बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का नाम बदलने का निर्णय लिया गया है। अब यह विश्वविद्यालय वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाएगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

ऐतिहासिक, संस्कृति को ध्यान में रखकर नाम
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार नाम परिवर्तन का प्रस्ताव क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। प्रस्ताव में उल्लेख किया गया है कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान का नाम उस क्षेत्र की विरासत, गौरव और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाला होना चाहिए।

ये भी पढ़ें – एमपी के पूर्व राज्यमंत्री, भाजपा नेता के घर चोरों का धावा… बदमाशों में खाकी का खौफ खत्म!

स्वतंत्रता सेनानी थे मौलाना बरकतउल्ला
प्रस्ताव में यह भी तर्क दिया गया है कि मौलाना बरकतउल्ला स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान गदर पार्टी के सक्रिय सदस्य और प्रतिष्ठित विद्वान थे, लेकिन उनका अधिकांश जीवन विदेशों में व्यतीत हुआ। वहीं, राजा भोज का नाम भोपाल और मालवा क्षेत्र के इतिहास एवं विकास से गहराई से जुड़ा हुआ माना जाता है।

राज्य शासन देगी अंतिम स्वीकृति
कार्य परिषद से प्रस्ताव पारित होने के बाद अब इसे राज्य शासन के पास अंतिम स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन आवश्यक दस्तावेजों और अन्य औपचारिक प्रक्रियाओं को पूरा करने में जुटा हुआ है। शासन की मंजूरी मिलने के बाद नाम परिवर्तन की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से लागू की जाएगी। इस फैसले के बाद प्रदेश के शैक्षणिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर शुरू हो गया है। अब सभी की नजरें राज्य सरकार के अंतिम निर्णय पर टिकी हुई हैं।

एमपी बीजेपी को जल्द मिल सकता है नया संगठन महामंत्री… संघ के कई प्रचारक रेस में शामिल!