इंदौर/आई संवाद/ कांग्रेस काफी समय से सत्ता से दूर है, लेकिन फिर भी अंदरूनी कलह को खत्म कर संगठन को मजबूत नहीं कर पा रही है। इसकी एक और तस्वीर इंदौर से सामने आई, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने परिवार समेत पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। उनकी पीड़ा है कि नगर अध्यक्ष खुद पार्टी के नेताओं को पीछे धकेलने में लगे है, जबकि उनकी बहू पार्षद और बेटा युवा कांग्रेस का शहर अध्यक्ष है।
जल संकट पर आपस में तू–तू, मैं–मैं
इंदौर में जल संकट को लेकर कांग्रेस बीजेपी को घेरने के प्रयास में लगी है। लोगों को जल संकट से राहत दिलाने के मामले में अब कांग्रेस में भी फूट दिखाई देने लगी है। मात्र एक टैंकर भरने की बात पर वार्ड 20 की पार्षद यशस्वी पटेल के ससुर चंद्रशेखर पटेल ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने नगर अध्यक्ष चिंटू चौकसे के कर्मचारियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें – मां कनकेश्वरी देवी विद्या विहार में मना योग महोत्सव… योग गुरु डॉ. एच. आर. नागेंद्र ने सिखाया योग!
चंद्रशेखर के ऐलान से नुकसान
चंद्रशेखर के बेटे अमित युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष और बहू पार्षद हैं। जिन्होंने आरोप लगाया है कि सुखलिया हाइड्रेंट पर जब वो टैंकर भरने के लिए गए तो चिंटू चौकसे के कर्मचारी ने उन्हें टैंकर नहीं भरने दिया, और अभद्रता की। जिसके बाद उन्होंने वीडियो जारी कर चिंटू चौकसे पर अपनी ही पार्टी के लोगों से नाइंसाफी करने का आरोप लगाया। तो कुल मिलाकर अगर चंद्रशेखर पटेल और चिंटू चौकसे का विवाद खत्म नहीं होता तो पार्टी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है, क्योंकि वार्ड 20 में इसी परिवार ने कांग्रेस को जीवित रखा हुआ है।
इंदौर में बेतहाशा बढ़ा गुंडों का आतंक… खाकी का खौफ हुआ गायब!










