Indore Dahod Rail Line

इंदौर-दाहोद के बीच जल्द दौड़ेगी ट्रेन… अंतिम चरण में पहुंचा टनल का काम!

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ इंदौर रेल परिवहन का बढ़ा गढ़ बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, इसके तहत एक और प्रमुख रेल लाइन इंदौर-दाहोद शुरु होने वाली है। पीथमपुर के पास चौपाटी से नूतन नगर तक बन रही टनल का काम अंतिम चरण में है। इस टनल का खासियत है कि इसके ऊपर आबादी क्षेत्र और आगरा-बॉम्बे हाईवे दोनों मौजूद है, जबकि टनल का काम जमीन के अंदर चल रहा है। मशीनों की आवाज के बीच कांक्रीट लाइनिंग और ट्रैक बिछाने का काम साथ-साथ किया जा रहा है। जिसे जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

चुनौतियों वाली टनल
इस सुरंग के निर्माण में कई तरह की सावधानियां बरती जा रही है, निर्माण के दौरान वर्करों के सामने चुनौती है कि नीचे काम करते समय ऊपर सतह पर किसी तरह का नुकसान ना हो, क्योंकि टनल के ऊपर से सड़क गुजर रही है, इसीलिये चट्टानों को बेहद ही ध्यान देकर काटा जा रहा है। हालांकि अब काम लगभग पूर्णता की ओर है, जिसके चलते अधिकारियों में खुशी की लहर है, जिसे उन्होंने वेस्टर्न रेलवे के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया है।

ये भी पढ़ें –  कांग्रेस में कलह के बादल… वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस छोड़ने की दी धमकी!

अब ट्रायल रन की तैयारी
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि टनल पूरे रेल मार्ग की सबसे महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण कड़ी थी, इसके बाद अब सिग्नलिंग और विद्युत कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं। जिसके बाद ट्रायल रन की तैयारी की जाएगी।  यह टनल पूरी परियोजना का अहम हिस्सा मानी जा रही है, और इसके पूरा होने के बाद इस मार्ग पर जल्द ट्रेन दौड़ने लगेगी। वहीं पीथमपुर जैसे औद्योगिक क्षेत्र को सीधा रेल नेटवर्क मिलेगा। जोकि सालों से इंदौर, रतलाम और दाहोद पर निर्भर था। अब तक सड़क परिवहन पर निर्भर औद्योगिक क्षेत्र को इससे बड़ा फायदा मिलेगा, माल परिवहन में आसानी आएगी।

इंदौर में बेतहाशा बढ़ा गुंडों का आतंक… खाकी का खौफ हुआ गायब!