इंदौर/आई संवाद/ शहर में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान का दौर शुरू हो गया। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और वातावरण में ठंडक घुल गई।
तेज हवा और आंधी-तूफान
तेज हवा के कारण कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। शहर के विभिन्न हिस्सों में पेड़ों की शाखाएं टूटने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की भी खबरें सामने आईं। मौसम में अचानक हुए बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत महसूस की।
ये भी पढ़ें – Indore News: इंदौर में गुंडों के बाद गुंडियों का आतंक… तीन युवतियों ने युवती पर किया जानलेवा हमला!
मौसमी गतिविधियों का प्रभाव
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदला है। इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज हवा, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। शाम होते-होते मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान शहरवासियों ने ठंडी हवाओं का आनंद लिया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान भी तेज हवा और कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई है।
इंदौर में बेतहाशा बढ़ा गुंडों का आतंक… खाकी का खौफ हुआ गायब!










