indore-bjp-training-camp

इंदौर बीजेपी का प्रशिक्षण वर्ग शुरु… नेताओं किया पीएम मोदी की अपील का पालन!

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ भारतीय जनता पार्टी इंदौर का प्रशिक्षण वर्ग शनिवार से शुरु हो चुका है। इस बार शहर और ग्रामीण दोनों इकाई को एक साथ अलग-अलग जगह बुलाया गया है। जिसमें अपेक्षित जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी और चयनित कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। इस वर्ग में संगठनात्मक विषयों, सेवा कार्यों, जनसंपर्क और तकनीकी दक्षता को लेकर विभिन्न सत्रों का आयोजन किया जाएगा। वर्ग के दौरान बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता पीएम मोदी की अपील का पालन करते नजर आए, जिन्होंने सार्वजनिक परिवहन का सहारा लेने के साथ ई-वाहन से प्रशिक्षण वर्ग तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम जनता से भी पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की।

सांसद ने किया आई बस का सफर
इंदौर के बीजेपी सांसद शंकर लालवानी ने प्रशिक्षण स्थल पहुंचने के लिए आई बस का सफर किया, इस दौरान बस में सफर कर रहे लोगों से उन्होंने पूछा कि क्या वो रोजाना सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते हैं, जिस पर अधिकतर लोगों ने हामी भरी। वहीं इस मौके पर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि वो कार्यक्रमों की व्यस्तताएं होने के चलते रोजाना सार्वजनिक परिवहन सेवा का उपयोग नहीं कर सकते, लेकिन अब  सप्ताह में एक दिन जरुर इसका उपयोग करेंगे।

साइकिल और कार पूलिंग का लिया सहारा
प्रशिक्षण वर्ग में पीएम मोदी की अपील का असर छाया रहा है, कई कार्यकर्ताओं ने अपने अंदाज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कोई निजी वाहनों की बजाय कार पूलिंग, इलेक्ट्रिक वाहनों और साइकिल से प्रशिक्षण वर्ग स्थल पहुंचा, तो कोई सार्वजनिक परिवहन सेवा का उपयोग कर कार्यक्रम स्थल पहुंचा। इसी कड़ी में  भाजपा नेता राजा कोठारी और प्रफुल्लसिंह राजपूत तिलक नगर से लगभग 20 किलोमीटर साइकिल चलाकर प्रशिक्षण स्थल पहुंचे। जिन्होंने करीब 20 किलोमीटर का सफर तय किया।

ये भी पढ़ें – राज्यसभा के लिए बीजेपी के संभावित उम्मीद्वारों की लिस्ट… संघ की पसंद भी साझा!

प्रशिक्षण वर्ग में तैयार होगी रिपोर्ट
प्रशिक्षण वर्ग में बीजेपी संगठन की तरफ से जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण वर्ग में शामिल नेताओं जिनमें सांसद से लेकर विधायक और पदाधिकारियों की रिपोर्ट तैयार करेंगे, जिसमें सारा ब्यौरा होगा कि किसने कितना दिया और रात्रि विश्राम किया या नहीं, इस रिपोर्ट को प्रदेश स्तर पर पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने की। वहीं निर्देश जारी किए गए हैं कि अपेक्षित पदाधिकारी समय पर प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचे। सबसे खास बात यह रही कि बीजेपी नेताओं के मोबाइल बाहर ही रखा लिए गए, ताकि वो वर्ग को लाभ उठा सके। ।

समापन में शामिल होंगे सीएम डॉ. मोहन यादव
शुरुआती दौर में मंत्री तुलसी सिलावट, धार सांसद सावित्री ठाकुर, विधायक मधु वर्मा, मनोज पटेल और उषा ठाकुर शामिल हुए। वहीं प्रशिक्षण वर्ग के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राजेंद्र राजपूत, लालसिंह आर्य, रणवीरसिंह रावत, जयपालसिंह चावड़ा और निशांत खरे विभिन्न सत्रों में संबोधित करेंगे। इस दौरान आईटी को लेकर भी खास ध्यान दिया गया है, जिसका सत्र भोपाल के सुयश त्यागी देंगे। बता दें कि दोनों प्रशिक्षण वर्गों का समापन रविवार को होगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

बीजेपी संगठन का बड़ा केंद्र बनेगा भोपाल… 5 राज्यों की राजधानी से होगी मॉनिटरिंग