Bhind Honey Trap Case

हनीट्रैप गर्ल निकली HIV पॉजिटिव… कई नामी लोगों से संबंध बनाने के मोबाइल में मिले वीडियो

Share Latest News On:

भिंड/आई संवाद/ हनीट्रैप की जांच के दौरान लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं। कई नामी-गिरामी लोगों को हसीनाओं ने अपना शिकार बनाया था। वहीं अब जांच के दान एक बड़ा चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि एक हनीट्रैप गर्ल HIV पॉजिटिव है, जोकि कई नामी गिरामी लोगों से संबंध बना चुकी थी। भिंड जिला अस्पताल से सारा खुलासा हुआ है, जब युवती को गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया।

युवती ने किया स्वीकार
पुलिस की पूछताछ में युवती ने स्वीकार किया कि वो पिछले तीन साल से इस बीमारी का इलाज करा रही है, जिसके चलते जांच में सामने आए नामों के स्वास्थ्य की चिंता सताने लगी है। पुलिस अब तक इस मामले में दो महिलाओं और दो पुरुषों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने धनवान लोगों प्यार के जाल में फंसाकर उन्हें वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर लाखों रुपये की उगाही की थी।  

ये भी पढ़ें – इंदौर जल संकट: पानी के टैंकर के दाम में भारी बढ़ोतरी… जानिये कितने हुए दाम!

युवती से कई दस्तावेज बरामद
पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल फोन समेत लैपटॉप जब्त किया है। जिसमें बड़ी संख्या में अश्लील वीडियो, फोटो का जखीरा मिला है। साथ ही पैसों के लेनदेन को लेकर भी जानकारी मिली है। जिनके आधार पर उन लोगों को पता लगाने में पुलिस जुटी है, जिन्हें इस गैंग ने अपना शिकार बनाया था। मामले में एक नामी वकील का नाम भी सामने आया है, जिसकी भूमिका को लेकर पुलिस जांच में जुटी है, वहीं सबसे ज्यादा चिंता का विषय उन लोगों को लेकर है, जिन्होंने HIV पॉजिटिव युवती को अपना शिकार बनाया था।

खजराना गणेश मंदिर के नाम किसने भेजा पत्र… शहरभर में चर्चाओं का बाजार गर्म!