मध्यप्रदेश के 4 लाख कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले... 8वें वेतन आयोग का मिलेगा लाभ

मध्यप्रदेश के 4 लाख कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले… 8वें वेतन आयोग का मिलेगा लाभ

Share Latest News On:

भोपाल/आई संवाद/ मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी है। 4 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा लाभ मिल सकता है, क्योंकि आठवें वेतन आयोग की हाई लेवल मीटिंग्स से कर्मचारियों के वेतन में बड़ा उछाल आ सकता है। इसमें सबसे अधिक चर्चा फिटमेंट फैक्टर 3.83 करने और 15 हजार रुपये तक के रिस्क अलाउंस की जैसी मांगें शामिल हैं। अगर ये प्रस्ताव मंजूर कर लिए गए तो फोर्थ क्लास के समेत वरिष्ठ अधिकारियों तक बड़ा लाभ मिलेगा।

फिटमेंट फैक्टर के बारे में जानियें
कर्मचारियों की बैसिक सैलरी में बढ़ोतरी करने के लिए उपयोग में लाया जाने वाला कैल्कुलेशन ही फिटमेंट फैक्टर कहलाता है। जैसे 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था, वहीं अब कर्मचारी संगठनों ने सरकार से 8 वें वेतन आयोग के लिए 3.83 गुणा करने की मांग की है। अगर इस मांग को मान लिया गया तो केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी होगी।

मध्यप्रदेश के शिक्षकों की पीड़ा उजागर… अब जनगणना का भी सौंपा काम

न्यूनतम वेतन 69 हजार रुपये!
केंद्रीय कर्मचारी संगठनों ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में लेवल-1 कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये है। जिसको लेकर महंगाई के दौर में उन्होंने सरकार से इसे बढ़ाकर 69 हजार रुपये करने की मांग रखी है। जिसके चलते आठवें वेतन आयोग की मांग माने जाने पर सबसे ज्यादा उत्साह निचले और मध्यमवर्गीय कर्मचारियों को होगा। जिसके पीछे फिटमेंट फैक्टर 3.83 का करेगा, और उच्चतम वेतनमान लेवल-18 कर्मचारियों की बेसिक पे 9.5 लाख रुपये प्रतिमाह के करीब पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

मध्यप्रदेश में खुल रही RSS की पहली यूनिवर्सिटी… सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया भूमिपूजन