मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर प्रवास के दौरान चोइथराम अस्पताल में उपचाररत कार्यकर्ता श्री राजेन्द्र भाटिया एवं श्री वीरेन्द्र आंजना का कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चिकित्सकों से चर्चा कर उनके उपचार की जानकारी ली और बेहतर व समुचित इलाज के लिए निर्देश दिए।









