भोपाल/आई संवाद/ मध्यप्रदेश में मौसम ने करवट के संकत दिए है। शुक्रवार की रात को हल्की बारिश के बाद थोड़ी राहत मिली, लेकिन शनिवार को दिनभर तपन का अहसास हुआ। बात करें आने वाले वक्त कि तो अगले दिन दिनों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। कई जिलों में ओलों-बारिश की संभावना जताई गई है। तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा प्रदेश के कुछ जिलों में गर्मी का असर देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग ने दी चेतावनी
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार या रविवार को ग्वालियर-चंबल और मालवा के करीब 9 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, नीमच और मंदसौर में ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है। जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह से भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।
ये भी पढ़ें – हनीट्रैप गर्ल निकली HIV पॉजिटिव… कई नामी लोगों से संबंध बनाने के मोबाइल में मिले वीडियो
कई जिलों में बारिश के साथ हीटवेव का अलर्ट
राज्य के राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, सागर, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा में आंधी-बारिश, बिजली चमकने और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा और बैतूल जैसे जिलों में गर्मी के प्रकोप की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के चलते लोगों को खुले स्थानों, बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे न खड़े रहने की सलाह दी है। विभाग ने किसानों को भी 12 मासी फसलों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
इंदौर में हजारों तोतों को ढूंढना होगा नया ठिकाना… कई पेड़ों की फिर दी जाएगी बलि!









