इंदौर/आई संवाद/ मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और वरिष्ठ संगठनकर्ता रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। उम्मीदवारों के चयन पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने खुशी जताते हुए दोनों नेताओं की कार्यशैली और संगठनात्मक योगदान की सराहना की है।
कैलाश विजयवर्गीय ने जताई प्रसन्नता
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमें हमेशा दिल्ली से बड़े नेता मिलते हैं, मुझे इस बात की बहुत प्रसन्नता है। चुघ जी पार्टी के महामंत्री है और अपने तरीके से काम करते हैं। उन्होंने कहा कि तरुण चुघ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं और संगठन में उनकी कार्यशैली तथा अनुभव का व्यापक लाभ पार्टी को मिलता रहा है। उनके राज्यसभा पहुंचने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
ये भी पढ़ें – सुबह-सुबह मची जमकर अफरा-तफरी… EV शोरुम में लगी भीषण आग से कई वाहन जले!
रजनीश अग्रवाल के लिए विजयवर्गीय का नजरिया
रजनीश अग्रवाल के बारे में विजयवर्गीय ने कहा कि वे ऐसे कार्यकर्ता हैं जो हमेशा पर्दे के पीछे रहकर संगठन के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने राज्यसभा के लिए बेहद योग्य और समर्पित उम्मीदवारों का चयन किया है। इसके लिए उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को बधाई भी दी।
राजनीतिक पंडितों की नजर में चयन प्रक्रिया
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इन नामों का चयन भाजपा की उस कार्यसंस्कृति को दर्शाता है, जिसमें लंबे समय तक संगठन के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने वाले नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं। वहीं, पंजाब से जुड़े तरुण चुघ की राज्यसभा में मौजूदगी विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
इंदौर में कभी साइकिल चलाने के लिए लगता था लाइसेंस… ट्रायल करना पड़ता था पास!











