Jitu Patwari Relative Attack

जीतू पटवारी के साले पर जानलेवा हमला… तलवार, लाठियों से हमले का आरोप!

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के रिश्तेदार पर हुए कथित जानलेवा हमले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कार से बाइक को मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, यशवंतनगर निवासी संजय पटेल पर एबी रोड स्थित पंजाबी ढाबे के समीप हमला किया गया। बताया जा रहा है कि संजय मोटरसाइकिल से अपने खेत की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आई एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क किनारे गिर पड़े। आरोप है कि इसके बाद कार सवार लोगों ने उन पर लाठी-डंडों और तलवार से हमला कर दिया।

गंभीर रुप से घायल संजय पटेल
हमले में संजय पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले मानपुर के अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए इंदौर रेफर कर दिया गया। परिजनों का दावा है कि हमले में उनके दोनों हाथ और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं तथा कई जगह फ्रैक्चर हुआ है।

ये भी पढ़ें – मीनाक्षी नटराजन के नामांकन विवाद: तीन दिन तक पर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी विरोध अभियान

नाली निर्माण की रंजिश में हमला
परिवार का आरोप है कि दो दिन पहले नाली निर्माण को लेकर हुए विवाद की रंजिश में यह हमला किया गया। उन्होंने मिथुन ठाकुर, धनसिंह ठाकुर, विरेन सिंह पटेल सहित अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया है।

आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी – पुलिस
थाना प्रभारी महेंद्र मकाश्रे ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को सक्रिय किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के लगाए विवादित पोस्टर… समर्थकों ने पोस्टरों को किया तार-तार!