Indore Weather Update

इंदौर में बदला मौसम का मिजाज… पूर्वी इलाकों में झमाझम बारिश, पश्चिमी हिस्सों में हल्की फुहारें

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ इंदौर में पिछले दो दिनों से दिन और रात के तापमान में खास अंतर नहीं देखा जा रहा था, लेकिन बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ शहर के पूर्वी क्षेत्र के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी हिस्सों में कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं रिमझिम फुहारों का दौर चला।

अब ऐसा ही रहेगा मौसम
बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों को उमस भरे मौसम से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार शहर में अगले एक-दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। बीच-बीच में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

प्री मानसून एक्टिविटी शुरू
मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे शाम के समय मौसम सुहावना हो गया। विशेषज्ञों का कहना है कि प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय होने के कारण आगामी दिनों में भी मौसम का यही रुख बना रह सकता है।

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के समर्थक की सड़क दुर्घटना में मौत… इंदौर बीजेपी में शोक की लहर!