देवास/आई संवाद/ देवास जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब इंदौर से नई स्कॉर्पियो खरीदकर भोपाल लौट रहा परिवार सोनकच्छ क्षेत्र के पास दुर्घटना का शिकार हो गया।
पुलिस ने दी जानकारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का उपचार जारी है।
हादसे में कई घायल
हादसे में घायल होने वालों में सुनिल अग्रवाल (62), शर्मिला गर्ग (36), कनव गर्ग (10), सुरभि अग्रवाल (28), डेढ़ वर्षीय बच्ची सुरभि, पलक अग्रवाल (26), रिमी अग्रवाल (30), प्रखर अग्रवाल (32), स्वप्नील गर्ग (37) तथा दो वर्षीय मासूम दुर्विक गर्ग शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
Indore Breaking News: तेज रफ्तार कार का कहर… सब्जी बेच रही महिला की दुकान में घुसी कार!











