Indore Free Eye Checkup Camp

इंदौर का प्रसिद्ध भंडारे वाला मंदिर… भोजन के साथ मिलेगा नेत्र परीक्षण शिविर का लाभ!

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ ढलती उम्र का तकाजा, तरसती आंखे, पुरानी कई यादों के समेटे बुजुर्ग, असहाय और जरुरतमंद प्रत्येक बुधवार के दिन इंदौर के यशवंत निवास रोड़, मालवा मिल क्षेत्र उस मंदिर पर मिल जाएंगे, जो पूरे इलाके में भंडारे वाले मंदिर के रुप में प्रसिद्ध हो चुका है। यहां पर बगैर किसी से चंदा लिए हर बुधवार को उन जरुरतमंदों का जमावड़ा लगता है, जोकि अच्छा भोजन लेने की तलाश में रहते हैं। इन लोगों को समय-समय पर इसी मंदिर से कपड़ों और अन्य जरुरत के सामानों की सौगात भी मिल जाती है। वहीं अब इनके लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कदम बढ़ाया गया है।  

संचालक प्रकाश शर्मा (पप्पी) ने दी जानकारी
भंडारे वाले मंदिर के संचालक प्रकाश शर्मा (पप्पी) ने जानकारी देते हुए बताया कि अबकी बार बुधवार 3 जून 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्री परशुराम सेना इंदौर, मां सेवा स्वास्थ्य एवं जनकल्याण फाउंडेशन और साईंराम अखंड सेवा समिति एवं श्री अरविंदो हॉस्पिटल, इंदौर के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में मोतियाबिंद एवं अन्य नेत्र रोग ऑपरेशन का लाभ आयुष्मान कार्ड धारकों को श्री अरविंदो हॉस्पिटल की तरफ से कराया जाएगा। वहीं जरुरतमंदों को नि:शुल्क चश्मे भी वितरित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें – जल संकट के बाद इंदौर नगर निगम के सामने नई चुनौती… जल भराव बनेगा समस्या!

शिविर में इन बातों का रखें ख्याल
नेत्र परीक्षण शिविर में आने से पहले पंजीयन के लिए साथ में समग्र आईडी, आयुष्मान कार्ड और आधार कार्ड अवश्य साथ में लाएं, ताकि बिना समय गवाएं नेत्र संबंधी सभी प्रकार के रोगों का परीक्षण आसानी से हो जाए। इस दौरान मध्यभारत के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे। वहीं नेत्र रोग परीक्षण शिविर स्थल से ही भर्ती करने की स्थिति में सारी प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी, मरीज को तत्काल श्री अरविंदो हॉस्पिटल भेजा जाएगा। भर्ती मरीजों को लाने ले जाने, खाना, दवाईयां और ऑपरेशन की संपूर्ण व्यवस्था निशुल्क रहेगी। जिसको लेकर आयोजक पं. अनूप शुक्ला, पं. प्रकाश शर्मा (पप्पी), त्रिलोक खत्री ने अधिक से अधिक शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

इंदौर में उतरा जल स्तर… शीलनाथ मंदिर के कुंड में महज 5 फीट पर पानी ही पानी!