Sumit Mishra on Jitu Patwari

नगर भाजपा अध्यक्ष का जीतू पटवारी पर प्रहार, कहा – मैंने दिल का इलाज करा लिया है….

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ मध्यप्रदेश की सियासत में बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। सीएम डॉ. मोहन यादव के बयान के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। बयानबाजी के इस युद्ध में इंदौर नगर भाजपा अध्यक्ष भी कूद गए हैं, उन्होंने जुबानी तीरों के जरिए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को जमकर घेरा, जबकि वो अभी गंभीर बीमारी से लड़कर वापस आएं हैं।

सुमित मिश्रा का जीतू पटवारी पर वार
नगर भाजपा अध्यक्ष जीतू पटवारी पर कटाक्ष करते हुए नगर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार भाजपा और मुख्यमंत्री पर की जा रही टिप्पणियां उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि, ‘मैं अपना दिल का इलाज कराकर वापस आ चुका हूं, अब जीतू पटवारी को अपने दिमाग का इलाज करा लेना चाहिए।’ साथ ही सुमित मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के बयानों को राजनीतिक मर्यादाओं से बाहर जाने वाला बताया, और कहा कि जनता के मुद्दों पर बात करने के बजाय कांग्रेस नेतृत्व केवल बयानबाजी और व्यक्तिगत टिप्पणियों में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास, सुशासन और जनकल्याण के मुद्दों पर काम कर रही है, जबकि कांग्रेस के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं बचा है।

ये भी पढ़ें – जल संकट के बाद इंदौर नगर निगम के सामने नई चुनौती… जल भराव बनेगा समस्या!

दिग्विजय सिंह पर भी साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को निशाने पर लेते हुए इंदौर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं, जिससे समाज और राजनीति में अनावश्यक विवाद पैदा हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन खोने के बाद केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहा है।

यहां से शुरु हुआ विवाद
बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में मंच से जीतू पटवारी पर जमकर निशाना साधा था। इंदौर से कांग्रेस के हारने के साथ अन्य बयान भी दिए थे। जिसके बाद कांग्रेस के नेताओं ने मोर्चा खोल दिया था। वहीं अब बीजेपी संगठन के नेताओं भी मुखर अंदाज में कांग्रेस नेताओं के बयानों का जवाब दे रहे हैं। कांग्रेस नेता बीजेपी के नेताओं की भाषाशैली पर सवाल उठा रहे हैं, तो बीजेपी के नेता पलटवार करने में जुटे हैं।

MP News: कांग्रेस में कलह के बादल… वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस छोड़ने की दी धमकी!